Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    2 hours ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के टीचिंग-लर्निंग सेंटर द्वारा अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बुधवार से सात दिवसीय (24 जून से 30 जून, 2026) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘‘आत्मविश्वास और कार्यकुशलता“ विषय पर आधारित विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों को डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग व कार्यस्थल पर पारस्परिक संचार कौशल के लिये प्रशिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दो समूहों में दिया जा रहा है, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का दक्षतापूर्वक उपयोग कर सकेंगे।

    कार्यक्रम के पहले दिन कंप्यूटर विभाग की प्रध्यापिका दीपा चौहान ने समूह एक को एआई के उपयोग से समय बचाते हुये कार्यकुशलता बढ़ाने के प्रयोग बताये। समूह दो को साइबर स्मार्ट बनने के लिये अपने डेटा को सुरक्षित रखने व डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिये विभिन्न प्लेटफार्म की जानकारी दी। इस आयोजन में कुल 35 अशैक्षणिक कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेकर नई तकनीकों के बारे में सीखा।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जीवदया और सेवा की अनूठी मिसाल : भामाशाह ने बनवाया आधुनिक पक्षीघर
    Next Article
    Market Readiness, Quality Management and Enterprise Development विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment