Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

    2 hours ago

    धूल चेहरे पर है आईना साफ करने का ढोंग ना करें डोटासरा- जूली जी-शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर

    जयपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता टीकाराम जूली के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि जो दल खुद अपने शासनकाल में राजस्थान का एक भी बड़ा काम नहीं गिना सकता, वह हमसे काम का हिसाब माँगने का हक नहीं रखता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों के धूल तो डोटासरा और जूली के चेहरे पर जमी है उन्हें आईना साफ करने का ढंग नहीं करना चाहिए ।

     

    मदन दिलावर ने कहा कि डोटासरा यह भूल गए कि कांग्रेस के शासनकाल में ही पंचायती राज चुनाव समय पर नहीं हुए। 2018 से 2023 तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने खुद प्रशासकों के भरोसे निकाय चलाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

    पेयजल संकट के मुद्दे पर उन्होंने पूछा कि जल जीवन मिशन के तहत केंद्र से मिले करोड़ों रुपये का कांग्रेस सरकार ने आखिर उपयोग कहाँ किया था इसका जवाब जनता माँग रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भूली नहीं है कि पिछली सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर किस तरह रस्साकसी चलती रही, धड़ेबाजी हुई और विधायकों को होटलों में बंद रखा गया।

    पेपर लीक के मुद्दे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक की संस्कृति कांग्रेस के कार्यकाल में ही पली-बढ़ी। रीट सहित दर्जनों पेपर लीक उस दौर में हुए जब डोटासरा जी स्वयं शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सख्त कानून बनाकर पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की है।

    संविधान बचाने की कांग्रेस की बात पर उन्होंने कहा कि 1975 का आपातकाल देश भूला नहीं है, जब इसी दल ने संविधान को रौंदकर लोकतंत्र की हत्या की थी। जिनके घर शीशे के हों, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने से राजनीतिक नैतिकता नहीं आती। जनता को जन्मदिन की बधाइयाँ और खोखले आरोप नहीं, बल्कि काम, जवाबदेही और सच चाहिए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विधानसभा अध्यक्ष से शिक्षकों की समस्याओं के‌ निराकरण की गुहार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment