Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जयपुर में ऐतिहासिक “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह”

    2 hours ago

    हजारों सत्याग्रहियों ने गांधीवादी शैली में उठाई चुनावी संस्थाओं की स्वायत्तता की आवाज

    जयपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आज जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” लोकतंत्र, संविधान तथा चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वायत्तता की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जनअभियान के रूप में सम्पन्न हुआ। प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं, पंचायत राज एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों तथा लोकतंत्र समर्थक नागरिकों ने अत्यंत अनुशासित एवं गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह में भाग लिया।

    सत्याग्रही “लोकतंत्र बचाओ” लिखी काली टोपी पहनकर पहुंचे। अनेक कार्यकर्ता अपने साथ संविधान की प्रतियां, महापुरुषों के चित्र, हाथ से बनाए पोस्टर, तिरंगे, पुस्तकें तथा चरखे लेकर आए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामधुन, गांधीवादी भजनों, लोकतंत्र एवं संविधान रक्षा के गीतों तथा शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया गया।

    “मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर प्रश्न” – डॉ. सुनील पवार

     

    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और निष्पक्षता लोकतंत्र की आधारशिला है तथा उस पर उठ रहे प्रश्न पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए चिंता का विषय हैं।

     

    “लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बचाने के लिए संघर्ष आवश्यक” – गोविंद सिंह डोटासरा

     

    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे प्रश्नों के विरुद्ध जनता को जागरूक करना समय की आवश्यकता है और यह सत्याग्रह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

     

    “स्थानीय स्वशासन को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जनआंदोलन होगा” – टीकाराम जूली

     

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि गांव और शहर स्तर पर चुनी हुई संस्थाओं का समय पर गठन लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है तथा इसके लिए व्यापक जनजागरण और संघर्ष की आवश्यकता है।

     

    “ग्रामीण लोकतंत्र पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है” – डॉ. सी. पी. जोशी

     

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों में देरी का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण विकास और स्थानीय जनप्रतिनिधित्व पर पड़ता है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने तथा चुनावी प्रक्रियाओं में जनता के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

     

    “हर जिले में चलेगा जनजागरण अभियान” – डॉ. सी. बी. यादव

     

    राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि लोकतंत्र का आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव हैं। यदि चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े होते हैं तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होने लगती हैं।

     

    उन्होंने घोषणा की कि संगठन इस अभियान को राजस्थान के प्रत्येक जिले तक ले जाएगा। आगामी दिनों में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा 20 अगस्त से पूरे राजस्थान में “लोकतंत्र बचाओ पदयात्राओं” का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र, संविधान और चुनावी संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए घर-घर संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

     

    कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कुनाल बनर्जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। अंत में प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि ने सभी सत्याग्रहियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

     

    यह सत्याग्रह शांतिपूर्ण, अनुशासित और गांधीवादी स्वरूप के कारण विशेष रूप से चर्चित रहा तथा लोकतंत्र और चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के प्रश्न को जनचर्चा के केंद्र में लाने का सफल प्रयास सिद्ध हुआ।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य परियोजना निदेशक एवं स्कूल शिक्षा आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण
    Next Article
    विधानसभा अध्यक्ष से शिक्षकों की समस्याओं के‌ निराकरण की गुहार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment