Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एनटीए ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया

    1 month ago

    जयपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने रविवार सुबह नीट यूजी 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है अपलोडेड नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होने जा रहा है नीट यूजी 2026 परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में तथा एक ही पारी मे 552 भारतीय शहरों मे तथा 14 विदेशी शहरों मे यह प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी

    एलन करियर इंस्टिट्यूट के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया क़ि यह परीक्षा 3 घंटे की होगी तथा इसमें 180 प्रश्न रहेंगे जिसमें 45 प्रश्न फिजिक्सके 45 प्रश्न केमिस्ट्री के तथा 90 प्रश्न बायोलॉजी ( 45 प्रश्न बॉटनी 45 प्रश्न जूलॉजी ) के रहेंगे

    नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैंडीडेट्स की फीस 1700 रुपए ओबीसी एनसीएल तथा ईडब्लूएस की ₹1600 , अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति ,पीडब्लूडी एवं थर्ड जेंडर की ₹1000 रहेगी अगर कोई विद्यार्थी विदेश में यह एग्जाम देना चाहता है तो उसकी फीस 9500 रहेगी

     नीट यूजी 2026 के स्कोर तथा रैंक्स से एमबीबीएस बीडीएस वेटरनरी आयुर्वेद यूनानी सिद्ध और नर्सिंग कोर्सेज के ऐडमिशन भी होंगे यह परीक्षा 13 भाषाओं में करवाई जाएगी -असमीज बंगाली इंग्लिश गुजराती हिंदी कन्नड़ मलयालम मराठी ओरिया पंजाबी तमिल तेलुगू और उर्दू में होगी

    पारिजात मिश्रा ने बताया क़ि एप्लीकेशन फॉर्म का ऑनलाइन सबमिशन 8 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 के बीच में वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा और कैंडीडेट्स 8 मार्च 2026 रात 11:50 तक फीस का भी पेमेंट कर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म्स मे करेक्शंस 10 मार्च से 12 मार्च के मध्य रहेंगे

    एप्लीकेशन फॉर्म में जो परिवर्तन है -- इस वर्ष पोस्टकार्ड साइज फोटो नहीं मांगा गया है लेकिन कैंडिडेट को अपना लाइव फोटो एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड करना होगा उसके बाद ही वह अगले स्टेप पर जा पाएगा इसके अलावा फार्म में

    पासपोर्ट साइज फोटो

    राइट और लेफ्ट हैंड का थंब इंप्रेशन और फिंगर इंप्रेशन

    10th क्लास की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट

    सिग्नेचर

    कैटिगरी सर्टिफिकेट

    और वैलिड आईडेंटिटी प्रूफ अगर आधार कार्ड के अलावा कुछ और उपयोग किया है

    लोकल और परमानेंट एड्रेस का प्रूफ भी अपलोड करना होगा

    पारिजात मिश्रा ने बताया क़ि कैंडिडेट अपने फार्म को बहुत ही ध्यान पूर्वक भरे और भरे हुए फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक जरूर करें उसके बाद ही फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद ही फीस का पेमेंट करें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    ’इण्डिया स्टोनमार्ट 2026‘ पत्थर उद्योग और इससे जुड़े शिल्प निर्माण क्षेत्र की भविष्य संभावनाओं के द्वार खोलने वाला-राज्यपाल
    Next Article
    रामेश्वर महादेव मंदिर पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा, पर्यावरण संरक्षण व समरसता का संदेश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment