Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    घुमंतू, आदिवासी और पशुपालक परिवारों के हित सुरक्षित, भूमाफियाओं पर होगी कार्रवाई : मदन दिलावर

    2 hours ago

    जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि राज्य सरकार घुमंतू, अर्धघुमंतू, आदिवासी और गरीब पशुपालक परिवारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इन पात्र परिवारों को नियमानुसार पट्टे देने की नीति राज्य सरकार ने बनाई है और इसके तहत लगातार कार्य किया जा रहा है। पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है।

    दिलावर ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े भूमाफिया गरीब पशुपालकों और घुमंतू परिवारों की आड़ लेकर अपनी हजारों बीघा अवैध कब्जे वाली जमीन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जे एवं खेती के कारण न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है, बल्कि गरीब, आदिवासी और पशुपालक परिवारों के अधिकार भी प्रभावित हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

     

    उन्होंने कहा कि अपनी अवैध जमीन बचाने के लिए कुछ कांग्रेस नेता भोले-भाले लोगों को गुमराह कर आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। यह राजनीति जनता के हित में नहीं है। मत्री दिलावर ने घुमंतू, अर्धघुमंतू, आदिवासी और गरीब पशुपालक परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी वैध भूमि और अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार की कार्रवाई केवल उन भूमाफियाओं के खिलाफ होगी, जिन्होंने वर्षों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर गरीबों के अधिकारों का हनन किया है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पशुपालकों के कल्याण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की
    Next Article
    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment