Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खाद्य सुरक्षा के पात्र ग्रामीणों का पुनः सर्वे कर निःशुल्क गेहूं दिलाया जाएगा,मंत्री दिलावर ने की घोषणा

    2 hours ago

    विकास कार्यों के लिए 28 लाख रुपए देने की घोषणा

    रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के तीसरे दिन पदयात्रा आज शनिवार को प्रातः 8 बजे ढाबादेह मंडल के बड़ोदिया कलां गाँव से प्रारंभ हुई।

    कल शुक्रवार को सुकेत नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के कारण पदयात्रा का विराम रखा गया था।

    पदयात्रा के गणेशपुरा पहुंचने पर मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की कि गांव में अधिकांश परिवारों को राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार/ व्यक्ति निशुल्क खाद्यान्न से वंचित ना रहे इसके लिए ऐसे लोगों का पुनः सर्वे करवाया जाएगा।

    मंत्री दिलावर ने ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए कि ग्राम गणेशपुरा में जितने भी पात्र आवेदक है जिनको निशुल्क खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। ऐसे सभी आवेदकों/परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार करे।

    मंत्री दिलावर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ग्रामीणों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। गर्भवती महिला से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों,किसानों को सम्मान राशि,गरीबों को निशुल्क गेहूं,आवास विहीन को मकान बनाने के लिए राशि,विधवा,विकलांग,वृद्धावस्था पेंशन जैसी अनेक योजनाओं का लाभ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को हम दिला रहे है। मंत्री दिलावर ने योजनाओं का लाभ ले रहे सभा में उपस्थित ग्रामीणों से हाथ खड़े करवाकर जानकारी भी ली ।

    विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए 28 लाख रुपए-- पदयात्रा के तीसरे दिन आज ग्रामीणों की मांग पर आवश्यकता के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने 28 लाख रुपए देने की घोषणा की।

    ग्राम गुमानपुरा ( ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां) में माता जी के मंदिर के छोर से मांगीलाल जी के बाड़े से फूल चंद जी मीणा के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम गुमानपुरा में ही सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए । गुमानपुरा में ही श्मशान घाट में विकास कार्य करवाने हेतु 3 लाख रुपए।

    ग्राम भोलू की छापलड की बगड़ी बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलड बेरवा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष सँवार लाल मेघवाल,मंडल प्रतिनिधि मनोज जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता एन पी जैन,पूर्व जिला परिषद सदस्य रामबिलास मीणा,चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका,मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा,पूर्व उप प्रधान भगवत सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन,सुनीता बैरागी,नितिन शर्मा सहित अन्य स्थानीय भाजपा नेता,कार्यकर्ता एवं विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Petrol and Diesel Prices Today, September 25: Check Fuel Rates in Delhi, Mumbai, Kolkata, Bengaluru and Other Cities
    Next Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment