Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रदेश की गौशालाओं में आयोजित शिविरों में 50 हजार गौवंश का टीकाकरण

    1 hour ago

    -पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के जन्मदिवस पर आयोजित हुए शिविर 

    जयपुर। पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत का जन्मदिवस गौसेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी पंजीकृत और अपंजीकृत गौशालाओं में एक दिवसीय पशु चिकित्सा और बांझपन निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण और दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ साथ पशुपालकों को विभागीय सेवाओं का लाभ एक स्थान पर उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर प्रदेश के 41 जिलों में एक हजार से अधिक शिविरों का आयोजन हुआ। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना ने बताया कि शिविरों के दौरान चिकित्सकों ने गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार करने के साथ साथ औषधियों का वितरण किया । साथ ही बांझपन से प्रभावित गौवंशों की जांच कर उन्हें उपचार और कृत्रिम गर्भाधान संबंधी सेवाएं तथा उचित परामर्श भी उपलब्ध करवाया। शिविरों में कुल पंद्रह हजार से अधिक पशुओं का बांझपन के लिए उपचार किया गया। जबकि पैंतीस हजार से अधिक अन्य बीमार पशुओं का परीक्षण एवं उपचार कर आवश्यक औषधियां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए 54 हजार से अधिक पशुओं का एफ एम डी टीकाकरण एवं एक हजार से अधिक पशुओं का बधियाकरण किया गया। पशुओं के स्वास्थ्य संवर्द्धन के लिए 27 हजार से अधिक पशुओं की डस्टिंग तथा 30 हजार से अधिक पशुओं को डोजिंग सेवाएं भी प्रदान की गईं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सद्बुद्धि यज्ञ व श्री हनुमान चालीसा का आयोजन शिक्षा संकुल जयपुर पर किया गया
    Next Article
    प्रवासी राजस्थानी अपनी जन्मभूमि में भी औद्योगिक इकाईयां स्थापित करें : पशुपालन मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment