Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रदेश के हर जिले में हो बाल महोत्सव का आयोजन, प्रदेश को मिलेगी नई पहचान:बाघमार

    1 hour ago

    -जयपुर बाल महोत्सव का हुआ आगाज

    -41 जिलों के बच्चों की प्रतिभा और संस्कृति का संगम

    जयपुर। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बच्चों की रचनात्मकता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ प्रदेश की विविध सांस्कृतिक पहचान को समझने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने फ्यूचर सोसायटी का आभार जताते हुए कहा कि 41 जिलों से आए बच्चों ने अपने-अपने जिले की विशेषताओं को जिस तरह प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है। बाघमार ने कहा कि राज्य के हर जिले में ऐसे बाल महोत्सव का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने अपने गृह जिले नागौर में अगला बाल महोत्सव आयोजित करने का ऐलान भी किया।

     

    मंत्री बाघमार ने कहा कि बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है और उनमें टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही बाल श्रम के खिलाफ भी सरकार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में राजस्थान के 41 जिलों से आए बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से अपने जिले की संस्कृति, परंपरा और विशेषताओं का प्रदर्शन किया।

     

    यह आयोजन केवल मेला नही, एक समृद्ध संसार है:कमलेश शर्मा 

     

    कोग्निवेरा के संस्थापक कमलेश शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि बच्चों का एक समृद्ध संसार है, जहां राजस्थान के हर जिले की संस्कृति जीवंत हो उठी है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपने-अपने जिलों को जिस तरह प्रदर्शित किया है, उससे प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों को सहयोग देने की भी बात कही।

     

    बच्चों के जीवन का खालीपन दूर कर रहा डिजिटल बाल मेला:जान्हवी 

     

    डिजिटल बाल मेला की संस्थापक जान्हवी शर्मा ने स्वागत संबोधन में कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों के जीवन में बढ़ते खालीपन को दूर करना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज गैजेट का सही उपयोग कराना ही डिजिटल बाल मेला का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर पिंजरापोल गौशाला के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने कहा कि गौशाला में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है और इससे बच्चों को गौ सेवा और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गौ माता से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और बच्चों को इससे जोड़ना आवश्यक है।

     

    यह भी रहे मौजूद 

     

    कार्यक्रम में फ्यूचर सोसायटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर अजय शर्मा, डॉ. अलका गौड़, डॉ. मीना शर्मा, दीपक शर्मा और आरजे कार्तिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विपिन प्रकाश शर्मा पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
    Next Article
    विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम मे आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच व वेलनेस शिविर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment