Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीटीईटी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित

    2 hours ago

    भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल

    उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर

    उपमुख्यमंत्री बैरवा बोले, वीएमओयू के कुलगुरू प्रो वर्मा और उनकी टीम को बधाई

    कुलगुरू प्रो वर्मा ने उच्चशिक्षा मंत्री का जताया आभार

    जल्द शुरू होगी कालेजों के लिए काउंसलिंग

    जयपुर/कोटा। राज्य के 944 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विवि द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम गुरूवार को जयपुर में घोषित किया गया। इस बार प्रथम स्थान पर भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे, दोनों को 600 में से 509 अंक मिले। दूसरे स्थान पर उदयपुर के मनोज नागदा रहे जिन्हें 600 में से 508 अंक मिले और तृतीय स्थान पर नागौर के युवराज रहे जिन्हें 600 में से 507 अंक मिले। सभी टापर बच्चों से परिणाम घोषणा करने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डा प्रेमचंद बैरवा ने मोबाइल पर वार्ता की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डा बैरवा ने कहा कि मात्र 10 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम निकाल देने का अनूठा कार्य वीएमओयू ने किया हैं इसके लिए खुला विवि के कुलगुरू प्रो बीएल वर्मा और उनकी टीम बधाई की पात्र है। डा बैरवा ने कहा आज का अवसर युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा देने वाला है और ये उनके जीवन का एक नया द्वारा खोलने वाला है। भविष्य में ये सभी युवा शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। डा बैरवा ने कहा कि सभी भावी शिक्षक अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएंगे जिससे देश आगे बढ़ सकेगा। कुलगुरू प्रो बीएल वर्मा ने राज्य सरकार, उपमुख्यमंत्री महोदय डा बैरवा समेत परीक्षा कार्य में लगे सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलों के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि हमारे उपमुख्यमंत्री डा बैरवा उच्चशिक्षा को समर्पित हैं और एनईपी 2020 को बढ़ावा देने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं, यही वजह है कि आज सभी उच्चशिक्षा संस्थानों को एक नई उर्जा मिल रही है। प्रो वर्मा ने कहा कि डा बैरवा वंचितों को उच्चशिक्षा देने के मामले में सबसे आगे हैं। प्रो वर्मा ने पीटीईटी 2026 परीक्षा की संपूर्ण जानकारी प्रदान की और बताया कि किस तरीके से शुचितापूर्ण और अनुशासन से परीक्षा का सफल आयोजन संभव हुआ। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिणाम की घोषणा के वक्त पीटीईटी समन्वयक प्रो क्षमता चौधरी, डा संदीप हुडा, डा अकबर अली समेत विवि के अधिकारी, कर्मचारी व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी
    Next Article
    प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन डॉ. वी.डी. सिन्हा बने AASNS के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment