Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय की स्पष्ट घोषणा: उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पूर्ण संवेदनशीलता

    7 months ago

    जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि वह उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पूर्ण संवेदनशीलता बरतता है। विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किए जाते हैं और छात्र द्वारा उत्तर-पुस्तिका के मूल्यांकन से असंतुष्ट होने की स्थिति में प्रक्रियानुसार पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान है।

    पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया:

    विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर-पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन मूल परीक्षक से नहीं करवाकर दूसरे परीक्षक से करवाया जाता है। साथ ही निर्धारित समयावधि में सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत उत्तर-पुस्तिका की प्रमाणित छायाप्रति भी प्राप्त की जा सकती है।

    असामाजिक तत्वों का दुष्प्रचार:

    विश्वविद्यालय ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि के नाम पर छात्रों को गुमराह कर उत्तर-पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के संबंध में भ्रम फैलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे प्रकरणों का परीक्षण किया गया है और पाया गया है कि उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कोई भिन्नता नहीं है।

    विश्वविद्यालय की अपील:

    विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहें और अपनी आपत्ति के लिए सक्षम स्तर पर अपनी परिवेदना प्रस्तुत करें। साथ ही किसी व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक अनुचित तरीके से प्राप्तांक बढ़वाने अथवा उत्तीर्ण करवाने संबंधी झांसे धोखे में नहीं आने की सलाह दी है।

    विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता:

    विश्वविद्यालय ने कहा है कि वह छात्रहित को मद्देनजर रखते हुए प्रक्रियानुसार मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम में पूर्ण सावधानीपूर्वक कार्य करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले कुछ वर्षों के पुनर्मूल्यांकन के प्रकरणों का विश्लेषण किया है, जिसमें यह पाया गया है कि मूल परीक्षा परिणाम एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में बहुत कम भिन्नता रही है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बालिका दिवस पर संयुक्त अभिभावक संघ का सवाल — “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” सिर्फ नारा नहीं, सुरक्षा की गारंटी बने
    Next Article
    तर्क, आत्मविश्वास और कानून — जेईसीआरसी के इंट्रा मूट कोर्ट में उभरे भविष्य के लीगल लॉयर्स, जहां किताबें मिलती हैं कोर्ट रूम से — इंट्रा मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment