Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समा

    1 month ago

    बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट एवं बियानी स्कूल ऑफ नर्सिंग में ‘फ्रेशर्स पार्टी’ का हुआ आयोजन

    जयपुर। बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (बीएससी नर्सिंग) तथा बियानी स्कूल ऑफ नर्सिंग (जीएनएम) में शनिवार को ‘फ्रेशर्स पार्टी – फ्रेशर्स फ्रेंज़ी 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उनमें आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वसुंधरा व्यास (लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं रोबोटिक गायनेकोलॉजिस्ट, व्यास हॉस्पिटल, जयपुर) तथा विशिष्ट अतिथि राकेश डिडवानिया (डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, बीएमसीएचआरसी) उपस्थित रहे। साथ ही आयोजक संस्था के निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, सीनियर नर्सिंग प्रिंसिपल तारावती चौधरी, नर्सिंग प्रिंसिपल लथा पी.एस. तथा वाइस प्रिंसिपल जीशु जॉर्ज भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

     

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें कालबेलिया वेलकम डांस और सांस्कृतिक फ्यूजन प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहे।

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग का अर्थ केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा भाव से समाज की सेवा करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सत्संग और सीमिरन का अर्थ समझाते हुए आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की भी प्रेरणा दी।

     

    मुख्य अतिथि डॉ. वसुंधरा व्यास ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मरीजों के साथ बेहतर संवाद और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता के संदर्भ में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के महत्व की जानकारी भी साझा की।

     

    कार्यक्रम में फ्रेशर विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, गेम्स और क्वेश्चन-आंसर राउंड जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा बॉलीवुड तड़का डांस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

     

    वही बीएससी से ईशा शर्मा और जीएनएम पूजा मीणा ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं प्रारंभ है: स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी,वाटिका जयपुर में दो दिवसीय CRE कार्यक्रम का सफल आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment