Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी,वाटिका जयपुर में दो दिवसीय CRE कार्यक्रम का सफल आयोजन

    1 month ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के विशेष शिक्षा विभाग में अधिष्ठाता डॉ. वंदना सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में दिनांक 12 एवं 13 मार्च 2026 को दो दिवसीय CRE (Continuing Rehabilitation Education) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए क्रियात्मक शैक्षणिक शिक्षा” रखा गया, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जीवनोपयोगी शैक्षणिक कौशलों को समझना एवं विकसित करना था।

     

    कार्यक्रम के प्रथम दिवस 12 मार्च 2026 को पंजीकरण प्रक्रिया के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन, प्रो- प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी , अधिष्ठाता डॉ. वंदना सिंह ठाकुर तथा विशेष शिक्षा विभाग के अध्यापकगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

    इसके उपरांत डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में CRE कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

    कार्यक्रम में विभिन्न रिसोर्स पर्सन द्वारा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें मनीष कुमार मीणा, हसन दीन खान, राघवेंद्र यादव, भावना रावत, डॉ. नवनीता नहाता एवं डॉ. स्नेहलता शर्मा शामिल रहे। प्रथम सत्र के दौरान RCI द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी ली गई, जिसमें प्रतिभागियों से भी संवाद स्थापित किया गया तथा कौशल आधारित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। प्रथम दिवस के अंत में अतिथि वक्ताओं को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर प्रथम दिवस का समापन किया गया।

     

    कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 13 मार्च 2026 को भी कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वंदना सिंह ठाकुर के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। इस दिन गीता रानी, डॉ. माया बोहरा, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. पी. रामकृष्ण एवं धीरज कुमार नागर द्वारा विषय से संबंधित प्रभावी प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रतिभागियों के लिए विभिन्न शिक्षण-अधिगम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना।

     

    इस अवसर पर प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि क्रियात्मक शैक्षणिक शिक्षा का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को ऐसे शैक्षणिक कौशल प्रदान करना है जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी हों तथा उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बना सकें। यह शिक्षा बच्चों को जीवन से जोड़ती है, जिससे वे अपनी क्षमताओं के अनुसार समाज में सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके साथ ही डॉ. अंकित गांधी ने डॉ. वंदना सिंह ठाकुर , आमंत्रित रिसोर्स पर्सन, अध्यापकगण व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।

     

    वहीं प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में कौशलात्मक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्रियात्मक शैक्षणिक शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे व्यावहारिक कौशल सिखाना है जो उनके दैनिक जीवन को अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बना सकें।

     

     प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस विषय पर साझा किए गए विचार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। ऐसी शिक्षा बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।

    द्वितीय दिवस के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा अतिथि वक्ताओं को यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष शिक्षा विभाग के अध्यापकगण धीरज कुमार नागर, श्रीमती सीमा चौधरी, गीता रानी, हसन दीन खान, मनीष कुमार मीणा एवं भावना रावत का योगदान सराहनीय रहा।

    अंत में डॉ. वंदना सिंह ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए चेयरपर्सन डॉ. प्रेम सुराना, प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना, प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन, प्रो प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी, कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगिड़, सभी वक्ताओं, अध्यापकगणों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    इस प्रकार “विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए क्रियात्मक शैक्षणिक शिक्षा” विषय पर आयोजित दो दिवसीय CRE कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय समापन हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समा
    Next Article
    मानवता की सेवा: जयपुर में 29 मार्च को लगेगा विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment