Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    समाज के वंचित वर्गों तक निःशुल्क सेवा

    3 months ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। यह शिविर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना तथा समाज के वंचित वर्गों तक निःशुल्क सेवाएँ पहुँचाना रहा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार कुमावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण व अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने के लिये प्रेरित किया व स्वयंसेविकाओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं में नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भावना विकसित करते हैं, जो राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर जीवन मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का बोध कराती है। सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को व्यवहारिक रूप में समझा है। उन्होंने कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के लिये प्रेरित किया। शिविर के दौरान लाल कुंडा एवं जवाहर नगर की बस्तियों में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, सामाजिक सर्वेक्षण, नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति रैली, महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर तथा प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन ड्राइव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क एवं गांधी वाटिका संग्रहालय के शैक्षणिक भ्रमण से स्वयंसेविकाओं में पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित हुई। समापन दिवस पर द डर्माजॉइंट को. क्लिनिक के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में डॉ. विजय पिलानिया एवं डॉ. संगीता सहारण द्वारा जोड़ों, त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं पर परामर्श प्रदान किया गया। समग्र रूप से यह सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में पूर्णतः सफल रहा तथा महाविद्यालय और समाज के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत एवं चारूल शर्मा की सक्रिय भूमिका रही ।   

    Click here to Read More
    Previous Article
    व्यापक प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान का आयोजन किया
    Next Article
    इनोस्फेयर फ्लैगशिप स्टार्टअप इवेंट का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment