Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    व्यापक प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान का आयोजन किया

    3 months ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) ईकाईओ द्वारा एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत एक व्यापक प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया । इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा 66 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया, जिसे पुनर्नवीनीकरण एवं पुनर्चक्रण हेतु बिसलेरी इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं, स्टाफ एवं समाज में प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा यह संदेश देना था कि “यूज्ड प्लास्टिक कचरा नहीं है, बल्कि पुनः उपयोग योग्य संसाधन है।” अभियान में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ को भी अपने घरों से उपयोग की गई प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन एवं अन्य प्लास्टिक सामग्री एकत्र कर अभियान में जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर, नारे एवं स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक पुनर्चक्रण के महत्व को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस दौरान “यूज्ड प्लास्टिक को कचरे में न फेंके, उसे पुनः उपयोग में लाएं” जैसे प्रेरक नारे लगाए गए। एकत्रित प्लास्टिक सामग्री को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया, ताकि उसे उचित एवं वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण हेतु भेजा जा सके। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन एवं अन्य प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित किए गए, जिन्हें आगे पुनर्चक्रण केंद्र भेजने की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान आयोजित यह अभियान छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में अत्यंत सफल रहा। इस पहल से न केवल प्लास्टिक कचरे में कमी आई, बल्कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया गया। महाविद्यालय की यह पर्यावरणीय पहल अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा समाज में प्लास्टिक पुनर्चक्रण के महत्व को बढ़ावा देने में सहायक बनेगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. रेणु शक्तावत एवं चारूल शर्मा की भूमिका रही ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर का वार्षिकोत्सव "इत्र" का भव्य आयोजन
    Next Article
    समाज के वंचित वर्गों तक निःशुल्क सेवा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment