Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण की भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के भाव को विकसित करना रहा

    43 minutes ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेविकाओं में सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण की भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के भाव को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माय भारत, राजस्थान से शरद त्रिपाठी, सहायक संचालक, कुलदीप वर्मा, नेशनल यूथ अवॉर्डी तथा नरेश, राजस्थान यूथ आइकन रहे। कार्यक्रम के दौरान शरद त्रिपाठी ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़ने तथा माय भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंतर्गत ‘विकसित भारत’ विषय पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल पुरी द्वारा ‘विकसित भारत क्विज़’ का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की 400 स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज़ के माध्यम से छात्राओं को भारत की उपलब्धियों, विकास की दिशा, युवा सहभागिता से परिचित कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं को माय भारत पोर्टल से जुड़ने तथा विभिन्न युवा एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वंयसेविकाओं को प्रेरित किया कि वें अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल पुरी ने किया एवं डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. मंजरी भारद्वाज, डॉ. दीप्ति चौहान एवं चारूल शर्मा की कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर द्वारा “समाचार से शोध तकः पढ़ें, प्रश्न करें, शोध करें” कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment