Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वार्षिक उत्सव ‘रिश्ते’ का आयोजन

    5 months ago

    चौधरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव ‘रिश्ते’ का आयोजन बिरला ऑडिटोरियम स्टैचू सर्किल जयपुर में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि  रामस्वरूप लांबा विधायक नसीराबाद, फागी प्रधान प्रेम देवी, ज़िला परिषद सदस्य  नन्द लाल बैरवा रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन रोहिताश भगासरा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान सरकार ने अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी ही हमारे राष्ट्र का वास्तविक भविष्य है — उनका आत्मविश्वास, नवाचार और संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। इस विद्यालय ने अपनी 1981 में हुई अपनी स्थापना के बाद से पिछले 45 वर्षों में देश के विकास में अपना योगदान देने वाले अनेकों प्रशासनिक - सैन्य अधिकारी, खिलाड़ी और उद्यमी दिए हैं।“
    कार्यक्रम के दौरान वि‌द्यालय के लगभग 600 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने आकर्षक, मनोरंजक व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सरी व एलकेजी के नन्हे बच्चों द्वारा किया गया जंगल डांस, कालबेलिया नृत्य, घूमर नृत्य, बाल विवाह कुरीति पर आधारित नाटक रहे। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संस्था अध्यक्ष रोहिताश भगासरा व पधारे हुए अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, संस्था में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 90% से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों व विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत संस्था के पूर्व छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Can a 25 bps US Fed Rate Cut Stabilise the Indian Rupee?
    Next Article
    Amit Shah Counters Priyanka Gandhi Over Vande Mataram Debate in Parliament

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment