Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आगामी बजट प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक - राजकीय विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा

    5 months ago

    जयपुर। कृष्ण कुणाल, शासन सचिव, स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में राज्य सरकार की आगामी बजट घोषणा 2026-27 के नवीन प्रस्तावों पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न नये प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कुणाल ने राजकीय विद्यालयों में जर्जर भवनों की मरम्मत और भवनों का सुदृढ़ीकरण, नए विद्यालय भवनों का निर्माण, मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, बिजली, शौचालय की पूर्ण उपलब्धता, विद्यालयों का कंप्यूटरीकरण, विद्यालयों का क्रमोन्नयन, बालिका शिक्षा से जुड़े प्रावधान, बाल वाटिका, सोलर, नए पुस्तकालय, खेल मैदान, सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) विद्यार्थियों से संबंधित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया। इस दौरान राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों के आईडी कार्ड पर भी चर्चा हुई। कुणाल ने कहा कि शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत, नए भवनों का निर्माण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित अन्य विकासात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सीखने के अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों की व्यवहार्यता और प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीना, विभागीय उपायुक्त एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय शिक्षा सुधार पर केंद्रित 5वां चीफ सेक्रेटरी राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
    Next Article
    बियानी गर्ल्स कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर 4-दिवसीय वर्कशॉप आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment