Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भाजपा किसान मोर्चा की हुई पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

    1 hour ago

    -भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार की उपस्थिति में मंथन

    • मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने आगामी एक साल की पेश की रूपरेखा

    जयपुर। भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार को जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार थे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम चौधरी, प्रदेश प्रभारी जसवंत विश्नोई, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री बद्रीराम जाट व श्रवण सिंह राव और प्रदेश उपाध्यक्ष रेवंतराम राजपुरोहित मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    बदलाव के दौर में सोशल मीडिया से लाएँ जन-जागरण : अजेय कुमार

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार ने अपने संबोधन में किसान मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नई जिम्मेदारी को संभाल रहे पदाधिकारियों को संगठन के मूलमंत्र को दोहराते हुए कहा कि "संगठन में कोई भी काम छोटा या कम महत्व का नहीं होता और न ही कोई दायित्व बिना महत्व का होता है।" संगठन एक माला की तरह है, जहां हर मोती की अपनी कीमत है। आपकी सक्रियता और निष्ठा ही इस मोर्चे को मजबूत बनाएगी। हमारा अंतिम लक्ष्य एक ही है-'समृद्ध किसान, विकसित किसान' की संकल्पना को धरातल पर साकार करना और इस महायज्ञ में आप सभी को अपनी महत्ती भूमिका निभानी है।

    संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि आज का युग बदलाव का युग है। आज केंद्र और राज्य की हमारी सरकारें प्राकृतिक खेती के माध्यम से आमजन और अन्नदाता का जीवन बदलने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास कर रही हैं। मैं जानता हूं, और आप भी समझते हैं कि प्राकृतिक खेती की राह आसान नहीं है; यह एक तपस्या है। लेकिन मेरा यह पूर्ण विश्वास है कि यदि हमारे किसानों को सही मार्गदर्शन, सही तकनीक और उनकी कड़ी मेहनत का साथ मिले, तो वे न सिर्फ अपनी धरती मां की सेहत सुधारेंगे बल्कि अपनी आमदनी को भी कई गुना बढ़ाएंगे। इस संदेश को राजस्थान के हर खेत और हर ढाणी तक पहुंचाना अब आप सबकी जिम्मेदारी है।

    अजेय कुमार ने कहा कि बदलते हुए इस आधुनिक दौर में हमें अपनी बात कहने के तरीकों को भी बदलना होगा, आज सोशल मीडिया और आईटी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जन-जागरण का सबसे बड़ा हथियार हैं। हमारी सरकारों की नीतियां, किसानों के हित की योजनाएं और मोर्चे के कार्य जन-जन तक तभी पहुंचेंगे जब हम सोशल मीडिया विंग का अधिकाधिक और सकारात्मक सदुपयोग करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से हमें हर उस किसान से सीधे जुड़ना है जो गांव में बैठकर देश को सींच रहा है।

    अजेय कुमार ने कहा कि आइए, आज इस पहली ऐतिहासिक बैठक से हम यह संकल्प लेकर निकलें कि हम हर बूथ, हर गांव तक जाएंगे। सरकार की कल्याणकारी नीतियों को किसानों तक पहुंचाएंगे और प्राकृतिक खेती के इस नए दौर में राजस्थान के अन्नदाता को देश में सबसे अग्रणी बनाएंगे।

     

    खेती में खुशहाली का नया रोडमैप

    भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी राज्य सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। हमारा एकमात्र लक्ष्य है-किसान को आत्मनिर्भर बनाना और उसकी आय को दोगुना करना। कैलाश चौधरी ने कहा कि इसी संकल्प को गति देने के लिए भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान की आगामी कार्ययोजना और दूरदर्शी विजन को साझा कर रहा हूँ।

    हर जिले में बनेगा एक 'मॉडल गाँव'

    कैलाश चौधरी ने कहा कि हम केवल कागजी दावों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखते हैं। इसके तहत भाजपा किसान मोर्चा ने संकल्प लिया है कि राजस्थान के हर जिले में एक 'मॉडल गाँव' विकसित किया जाएगा। यह मॉडल गाँव हमारे पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक का एक बेजोड़ संगम होगा, जो पूरे जिले के किसानों के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगा। इन मॉडल गाँवों में हम किसानों को पूरी तरह से प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि कम लागत में उत्तम और स्वास्थ्यवर्धक फसल तैयार हो सके। चौधरी ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता माना गया है और कृषि में उसका स्थान सर्वोपरि है। इन गाँवों में गौ-आधारित कृषि को पुनर्जीवित किया जाएगा। गोपालन के माध्यम से न सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि गोबर और गोमूत्र से जीवामृत व जैविक खाद तैयार कर खेती की लागत को शून्य पर लाने का प्रयास होगा।

    कैलाश चौधरी ने कहा कि किसान फसल तो उगा लेता है, लेकिन सही मूल्य न मिलने के कारण नुकसान उठाता है। इन मॉडल गाँवों में हम वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) पर ध्यान केंद्रित करेंगे। स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाई जाएंगी, जिससे टमाटर से सॉस, सरसों से तेल और बाजरे से पौष्टिक उत्पाद बनाकर किसान सीधे बाजार में बेच सकें। उन्होंने कहा कि ये सभी मॉडल गाँव और विकास कार्य एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) और सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

    आगामी 100 दिनों का रोडमैप

     संगठन को सक्रिय रखने और किसानों के बीच पैठ मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा आगामी 100 दिनों में एक व्यापक जन-जागरण और जन-कल्याण अभियान चलाने जा रहा है। इन 100 दिनों में मोर्चा के कार्यकर्ता राजस्थान के हर गाँव और ढाणी में जाकर किसान चौपाल लगाएंगे, जहाँ केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं (जैसे पीएम-किसान, फसल बीमा, सॉयल हेल्थ कार्ड) की जानकारी दी जाएगी। हर ब्लॉक स्तर पर विशेषज्ञों के माध्यम से प्राकृतिक खेती और गौ-आधारित कृषि के लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। मोर्चा के पदाधिकारी सीधे खेतों में जाकर अन्नदाताओं से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और प्रशासन के सहयोग से उनका तुरंत निस्तारण करवाएंगे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर से रामेश्वरम के लिए रवाना हुई वरिष्ठ नागरिकों की दूसरी विशेष ट्रेन
    Next Article
    नामांकन वृद्धि और शैक्षणिक सुधार के लिए शिक्षा विभाग तैयार कर रहा एक्शन प्लान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment