Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत में अमेरिका के बाद सर्वाधिक डोमेस्टिक पर्यटन संभावनाएं, देश के पर्यटन नक्शे पर राजस्थान मजबूत— केंद्रीय कला एवं पर्यटन मंत्री

    1 month ago

    —महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा 'पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना' विषयक संगोष्ठी आयोजित

     

    जयपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं कला मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यटन स्थलों पर पर सुविधाएं बढ़ाने के साथ इनमें कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में भी सुनियोजित तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। 

     

    केंद्रीय मंत्री शेखावत रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा 'विकसित भारत विकसित राजस्थान@2047 के संदर्भ में 'पश्चिमी राजस्थान में पर्यटन की पुनर्कल्पना' विषयक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानन्द तथा बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

     

    केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य पर दुनिया के देशों में जीडीपी की10 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी पर्यटन क्षेत्र की है। भारत में यह भागीदारी 5.5 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से प्रयास करते हुए इसे विश्व जीडीपी के औसत पर लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए पॉलिसी निर्धारण और क्रियान्वयन किया जा रहा है।

     

     शेखावत ने कहा कि देश की पर्यटन जीडीपी में राजस्थान का हिस्सा अन्य प्रदेशों की तुलना में अधिक है। यहां जैसी संभावनाएं और विविधताएं हैं, इनके मध्यनजर यहां अनेक अवसर मौजूद हैं। भारत में अमेरिका के बाद डॉमेस्टिक टूरिज्म की सर्वाधिक संभावनाएं हैं। गत वर्ष अयोध्या के श्री राम मंदिर में 8 करोड़ तथा उज्जैन के महाकाल मंदिर में 7.5 करोड़ लोग पहुंचे। गत महाकुंभ में 45 दिनों में 66 करोड़ लोगों का पहुंचना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड के बाद हमारा देश पर्यटन की दृष्टि से टॉप रिवाइवल देश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल, सड़क और वायु मार्ग में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। धार्मिक एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर 5 हजार  करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं। नए पुराने पर्यटक स्थलों को नया रूप देने तथा नए स्थल विकसित करने के पर गत वर्ष 3300 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।

     

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 50 नए आईकॉनिक पर्यटन स्थल तैयार किया जा रहे हैं। इन्हें विश्व स्तर के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक राज्य में काम से कम एक पर्यटक स्थल इसी तर्ज पर विकसित हो रहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में तैयार पर्यटन नीति तथा पर्यटकों के लिए किया जा रहे नवाचारों की सराहना की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल
    Next Article
    पंचायती राज और नगरीय निकायों का परिसीमन जन-भावनाओं के अनुरूप किया गया संपादित– संसदीय कार्य मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment