Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बजट विकसित राजस्थान का रोड़मैप,शिक्षा और युवाओं के लिए ऐतिहासिक,दूरदर्शी, समावेशी एवम् प्रगतिशील : रमेश चंद्र पुष्करणा

    2 months ago

    जयपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत स्कूल शिक्षा बजट का राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने हार्दिक स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के समग्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में दूरदर्शी, संतुलित एवं जनहितैषी बजट बताया है।

     

    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने इस बजट को जन हितैषी एवं सर्व समावेशी ,शिक्षा एवं युवाओं को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के निर्माण की ठोस आधारशिला है। इसमें विकसित राजस्थान 2047 तक का एक रोडमैप रखा गया है। 

     

    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने इस बजट को शिक्षा एवं तकनीकी के सशक्त डिजिटलीकरण की दिशा में ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बजट में युवाओं के लिए 1.5 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा के साथ ही 10 लाख तक के ऋण के प्रावधान को स्वागत योग्य कदम बताया।यह सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को खेल किट एवं जादुई पिटारा उपलब्ध कराने का निर्णय बालकों में रचनात्मकता, नवाचार, तार्किक सोच एवं खेल भावना के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप हेतु ई-वाउचर के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करना डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जो तकनीकी संसाधनों तक समान पहुंच सुनिश्चित कर ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों के बीच की डिजिटल दूरी को कम करेगा। बजट में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली वार्षिक सहायता को ₹9,000 से बढ़ाकर ₹12,000 करने की घोषणा का भी उन्होंने स्वागत किया।

     

    राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभा अध्यक्ष संपत सिंह ने कहा कि विद्यालय भवनों की मरम्मत, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु किए गए बजट प्रावधान से विद्यालयों का वातावरण अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रेरक बनेगा, जिससे विद्यार्थियों की उपस्थिति और सीखने की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होगा। संपत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि इन घोषणाओं समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया, तो प्रदेश की स्कूली शिक्षा गुणवत्ता, नवाचार एवं उत्कृष्ट परिणामों के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। 

     

    राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, प्रदेश सभा अध्यक्ष संपत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ,प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा बिश्नोई, प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया , कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित संपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी ने राजस्थान के इस बजट को ऐतिहासिक,दूरदर्शी, समावेशी एवं प्रगतिशील बजट बताते हुए स्वागत किया ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान सरकार का सकारात्मक कदम
    Next Article
    शिक्षकों से विकल्प के आधार पर दे पदोन्नतियां - शिक्षक संघ राष्ट्रीय

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment