Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी गर्ल्स कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    3 months ago

    जयपुर। बियानी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति कौशल को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिबेट क्लब की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

     

    प्रतियोगिता का विषय “विकास की आड़ में पर्यावरण का शोषण” रखा गया, जो समकालीन वैश्विक और सामाजिक संदर्भों से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है।

     

    इस आयोजन में कुल 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, विकास, औद्योगीकरण तथा सतत भविष्य जैसे मुद्दों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने तार्किक तर्क, तथ्यात्मक जानकारी तथा संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ विषय के विभिन्न पक्षों को सामने रखा।

     

    कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सीनियर एचआर प्रिया तीर्थाणी, डॉ. वरुण शर्मा (सम्यक मेंटोर एंड कोच) तथा आयोजक संस्था की असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत में प्रभावी संप्रेषण और विचारों की सशक्त प्रस्तुति के महत्व से अवगत कराया तथा कहा कि वाद-विवाद केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि चिंतन, विश्लेषण और जिम्मेदार नागरिक बनने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

     

    कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आलोचनात्मक चिंतन, जनसंचार कौशल, आत्मविश्वास तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता का विकास करना था। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके प्रस्तुतीकरण, विषय की समझ, भाषा-शैली और तार्किकता के आधार पर किया।

     

    प्रतियोगिता का परिणाम तीन श्रेणियों में घोषित किया गया, जिसमें बेस्ट स्पीकर फॉर द मोशन का पुरस्कार एकता गौर को, बेस्ट स्पीकर अगेंस्ट द मोशन का पुरस्कार हर्षिता को तथा ओवरऑल स्पीकर ऑफ द डिबेट का सम्मान उर्विका को प्रदान किया गया।

     

    कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट मैनेजर राखी खंडेलवाल द्वारा किया गया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    204 kg of Banned Tobacco Seized in Nagapattinam as Police Intensify Crackdown; Two Arrested
    Next Article
    जयपुर के कलाकारों की कृतियां अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी कांगड़ा म्यूजियम में प्रदर्शित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment