Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    2 months ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा ‘एस्चेरिचिया जीनोमिक्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ए जेनेटिक ब्लूप्रिंट-हैंड्स ऑन डीएनए एनालिसिस’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उदेश्य प्रतिभागियों में डीएनए से जुड़ी तकनीकी कौशल का सुधार करना, आनुवांशिक तन्त्रों की समझ एवं अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देना था। इस कार्यशाला में वी.के. सिंह (डीएनए विज्ञान विशेषज्ञ) के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने विभिन्न कोशिकाओं से डीएनए पृथक्करण, डीएनए इलेक्ट्रोफोरेसिस तथा डीएनए बैंड्स का विश्लेषण किया। कार्यशाला में विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों को आनुवांशिक इंजीनियरिंग के नैतिक पहलुओं व चिकित्सा, कृषि, फॉरेन्सिक में इसकी भावी संभावनाओं से अवगत कराया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को प्रायोगिक ज्ञान के महत्व को बताते हुए प्रोत्साहित किया। उप-प्राचार्य (विज्ञान संकाय) एवं विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र विभाग, डॉ. रंजना अग्रवाल ने छात्राओं से इस तरह की कार्यशालाओं में भाग लेने की आवश्यकताओं पर बल दिया। इस कार्यशाला में 32 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यशाला से छात्राओं की तकनीकी समझ तथा अनुसंधानिक जागरूकता में वृद्धि हुई। कार्यशाला के सफल एवं प्रभावी संचालन में प्राणी शास्त्र विभाग की सभी शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रहीं।

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर में डिजाइन थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, इनोवेशन डिजाइन और एआई: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए रैपिड प्रोटोटाइपिंग विषय पर विशेषज्ञ संदीप कुमार का प्रेरक सत्र
    Next Article
    वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment