Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी वाटिका जयपुर में डिजाइन थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, इनोवेशन डिजाइन और एआई: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए रैपिड प्रोटोटाइपिंग विषय पर विशेषज्ञ संदीप कुमार का प्रेरक सत्र

    3 months ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका के इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को डिजाइन थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, इनोवेशन डिजाइन और एआई: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए रैपिड प्रोटोटाइपिंग” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन सेमिनार हॉल में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को तकनीक लागू करने से पहले वास्तविक समस्याओं की सही पहचान तथा उपयोगकर्ता-केंद्रित समाधान विकसित करने के प्रति जागरूक बनाना था।

     

    कार्यक्रम का आयोजन प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन एवं प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिनका निरंतर सहयोग संस्थान में नवाचार, शोध एवं उद्यमिता संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

     

    इस अवसर पर मुख्य विशेषज्ञ संदीप कुमार, संस्थापक एवं सीईओ, फ्यूचर ईवा फाउंडेशन, जयपुर ने प्रतिभागियों को मानव-केंद्रित डिज़ाइन को विश्लेषणात्मक सोच, विचारों को शीघ्र परीक्षण योग्य प्रोटोटाइप में बदलना, डिजिटल रूपांतरण के जोखिम कम करने तथा एआई-सक्षम नवाचार क्षमता का निर्माण की प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

     

    कार्यक्रम का सफल संचालन इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल छात्र कमेटी समन्वयक रिहान आफरीन ने प्रतिभा वशिष्ठ सहायक प्रोफेसर, स्कूल ऑफ लॉ के मार्गदर्शन में किया। कार्यशाला को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में डॉ कुलदीप शर्मा, प्रोफेसर, कृषि विभाग का भी योगदान रहा कार्यक्रम के समापन अवसर पर इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ. सागर कुमार ने मुख्य वक्ता, आयोजन से जुड़े सभी समन्वयकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,विशिष्ट व्याख्यान आयोजित
    Next Article
    एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment