Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    2 months ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “रसायन विज्ञान में एआईः युवा शोधकर्ताओं के लिए वरदान या अभिशाप?” था। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के वैज्ञानिक अनुसंधान में बढ़ते महत्व, उसके लाभ एवं संभावित चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था। प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति शैली एवं विषय की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 30 छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Next Article
    लघु व छोटे उद्यमियों को संबल प्रदान करने तथा उद्योग स्थापना संबंधी सुविधाओं को सरल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment