Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लघु व छोटे उद्यमियों को संबल प्रदान करने तथा उद्योग स्थापना संबंधी सुविधाओं को सरल

    3 months ago

    लघु व छोटे उद्यमियों को संबल प्रदान करने तथा उद्योग स्थापना संबंधी सुविधाओं को सरल

    आनंद पोद्दार ने बजट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लघु व छोटे उद्यमियों को संबल प्रदान करने तथा उद्योग स्थापना संबंधी सुविधाओं को सरल और सुलभ बनाने के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों पर ‘प्लग एंड प्ले फैसिलिटी फॉर स्मॉल एंड माइक्रो एंटरप्राइजेज’ की स्थापना का निर्णय अत्यंत स्वागतयोग्य और क्रांतिकारी पहल है।

     

    उन्होंने कहा कि इससे युवाओं, स्टार्टअप्स और सूक्ष्म उद्योगों को बिना अधिक प्रारंभिक लागत के तुरंत उद्योग शुरू करने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी और प्रदेश की औद्योगिक वृद्धि को मजबूती मिलेगी। साथ ही बताया कि इस बजट में स्किलिंग, रिसर्च एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने हेतु इंट्रीगेटेड टाउनशिप की घोषणा भी महत्वपूर्ण होता। 

     

    डॉ. पोद्दार ने आगे कहा कि यह बजट न केवल उद्योग जगत को नई ऊर्जा देगा, बल्कि राजस्थान को नवाचार, निवेश और उद्यमिता का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

     

    यह बजट वास्तव में “समृद्ध राजस्थान” की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है, उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट उद्योग हितैषी, युवा-केंद्रित और विकासोन्मुखी है, जिसकी फेडरेशन की ओर से पूर्ण समर्थन किया जाता है।

     

    चेयरमैन

    फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्रीज़

    डॉ. आनंद पोद्दार

    Click here to Read More
    Previous Article
    वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article
    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड— राज्यभर में सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment