Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    FTIR और IICT के बीच रणनीतिक साझेदारी, राजस्थान में क्रिएटिव टेक्नोलॉजी शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

    1 hour ago

    जयपुर,फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR), जयपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT), मुंबई ने राजस्थान में AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics और Extended Reality) शिक्षा एवं क्रिएटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अवसरों को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है।

    इस साझेदारी के तहत विशेषीकृत पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, वर्कशॉप, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, इंटर्नशिप और करियर-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से राजस्थान के युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

    समझौते के बाद FTIR के संस्थापक एवं निदेशक सोमेंद्र हर्ष और IICT, मुंबई के फाउंडिंग डायरेक्टर श्री आशीष कुलकर्णी के बीच रणनीतिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों और भविष्य की सहयोगात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

    इस अवसर पर सोमेंद्र हर्ष ने कहा, “यह साझेदारी राजस्थान की प्रतिभाओं को तेजी से विकसित हो रही क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की दुनिया से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Learn, Create, Collaborate और Lead के माध्यम से हमारा उद्देश्य युवाओं के लिए AVGC-XR क्षेत्र में सीखने, नवाचार और करियर के नए अवसर तैयार करना है।”

    साझेदारी के तहत राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कहानी कहने की परंपराओं को आधुनिक क्रिएटिव टेक्नोलॉजी से जोड़ने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाएगा।

    FTIR और IICT द्वारा आगामी कोर्स, वर्कशॉप, मास्टरक्लास और संयुक्त कार्यक्रमों की घोषणा जल्द की जाएगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ऑल राजस्थान यूनिवर्सिटीज टीचर्स एसोसिएशन (ARUTA) के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत का किया स्वागत, शिक्षकों एवं पेंशनरों की लंबित समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
    Next Article
    जयपुर बनेगा स्टार्टअप का ग्लोबल हब, कल से आरआईसी में शुरू होगा इनोफेस्ट-2026

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment