Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गौ संवर्द्धन आश्रम में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई, पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत

    1 hour ago

    -देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम का शुभारंभ

    जोधपुर। जिले के मोकलावास स्थित गौ संवर्द्धन आश्रम में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई। इसके तहत पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की कक्षाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि पंचगव्य चिकित्सा भारतीय परंपरा और आयुर्वेद का महत्वपूर्ण अंग है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगा। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण विकास, स्वदेशी चिकित्सा पद्धति के प्रसार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर एवं लक्ष्य पर्यावरण एवं जन कल्याण संस्था (विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त रिकॉग्नाइज्ड सेंटर) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। पाठ्यक्रम के अंतर्गत पंचगव्य के सिद्धांत, औषधि निर्माण, विभिन्न रोगों के उपचार, पंचकर्म पद्धतियाँ, मानव स्वास्थ्य एवं जीवनशैली के साथ-साथ गौ-स्वास्थ्य, गौशाला प्रबंधन तथा गो-उत्पाद आधारित स्वरोजगार का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कुमावत ने कहा कि यह पहल न केवल पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को सशक्त बल्कि क्षेत्र में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के नए आयाम भी स्थापित करेगी।

    कार्यक्रम के दौरान आसपास के ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को भी मंत्री कुमावत ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव राकेश निहाल ने मंत्री कुमावत को गौ संवर्धन आश्रम का अवलोकन कराया और आश्रम में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों के बारे में अवगत कराया। मंत्री ने तीन पीढ़ियों वाली गायों एवं नंदी को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश हेतु विशेष रूप से तैयार ग्वार लापसी भी गायों को खिलाई।

    कार्यक्रम में पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा व मनीष पुरोहित, जिलामंत्री राकेश बगरेचा व पवन वैष्णव, श्रीयादे माता पावन धाम झालामंड, जोधपुर के अध्यक्ष धर्माराम प्रजापत, गौ संवर्धन आश्रम के अध्यक्ष नंदलाल भाटी, जोधपुर गौशाला संघ के जिलाध्यक्ष हरिनारायण सोनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशिष्ट पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य गोविंद शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नंदलाल भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम मे आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच और वेलनेस शिविर, आमजन को मिला लाभ
    Next Article
    आईपीमैट 2026 परीक्षा आज देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment