Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गांवों में नियमित साफ - सफाई और कचरा संग्रहण व्यवस्था हो माकूल : दिलावर

    1 month ago

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से लिया फीडबैक, दिए निर्देश

    चूरू। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री रविवार को चूरू जिले के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने रतनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। मंत्री मदन दिलावर ने रतनगढ़ क्षेत्र में टिडियासर गांव सहित अन्य निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायतीराज कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं से अवगत करवाया।

     

    सफाई व्यवस्था में अनियमितता पर पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नाराज़गी जाहिर की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांवों में नियमित साफ सफाई और कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। 

    उन्होंने कहा कि यदि गांव में सफाई व्यवस्था माकूल नहीं रही जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

     

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर ने गांव में सफाई व्यवस्था, घर घर कचरा संग्रहण, नियमित सफाई, पानी भराव और स्वच्छता कार्यों व मौसमी बीमारियों के प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लिया और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण, सीकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट, बीडीओ एवं एबीडीओ पलसाना तथा पिपराली को निलंबित करने के निर्देश
    Next Article
    समाज के विकास मे धन की कमी नहीं आयेगी: रमेश चन्द्र गुप्ता (तूँगा वाले)

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment