Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण, सीकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट, बीडीओ एवं एबीडीओ पलसाना तथा पिपराली को निलंबित करने के निर्देश

    1 month ago

    जयपुर! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री आज चूरू जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रतनगढ़ पहुंचे! जयपुर से चूरू जाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न ग्राम पंचायतो का दौरा किया और सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया! 

     

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री सबसे पहले सीकर जिले की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे,इसके बाद मंत्री पंचायत समिति पलसाना की ग्राम पंचायत रेवासा पहुंचे! रेवासा में पूरे गांव में गंदगी के अंबार लगे देखकर मंत्री मदन दिलावर भड़क गए! उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर पूछा कि गांव में रोज झाड़ू निकलता है क्या? पंचायत की तरफ से सफाई कर्मी आते हैं क्या? इस पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कोई भी झाड़ू लगाने नहीं आता है और ना ही कोई कचरा उठाने गाड़ी आती है!  

     

     इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पंचायत समिति पिपराली की ग्राम पंचायत बाजोर पहुंचे! पूरे गांव में पानी फैला हुआ था जगह-जगह कीचड़ और रास्ते जाम थे! गांव के मुख्य सड़क पर ही गंदगी और कचरे की ढेर लगे थे! जिसे देखकर मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन किया! श्री दिलावर ने पूछा कि आप कभी गांव में जाते हो? कभी किसी पंचायत समिति में दौरा कर उसकी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है? मंत्री ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से सवाल किया कि मैं गांव-गांव घूम के आ रहा हूं सभी जगह गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले हैं!झाड़ू और सफाई की व्यवस्था नहीं हो रही है! गर्मी का मौसम आने वाला है,इस गंदगी से गांव में बीमारी फैल गई लोगों को हैजा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? तुम्हारा बी डी ओ कभी गांव में जाता नहीं है? मंत्री ने नाराज होकर कहा कि अब मैं सबके खिलाफ कार्रवाई करूंगा! पिछले 2 साल से लगातार सफाई के लिए जोर दे रहा हूं और आप लोग गांव में सफाई को लेकर गंभीरता से काम नहीं कर रहे हो! 

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट देने तथा पंचायत समिति पलसाना एवं पंचायत समिति पिपराली के विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं! 

    इसके अलावा स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के आदेश मंत्री मदन दिलावर ने दिए हैं! 

     

     मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 2 साल से लगातार कहने के बाद भी यदि गांव में सफाई नहीं हो रही है, तो मैं जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा! और यदि स्वच्छता के पैसों को किसी अन्य कार्य में खर्च किया गया होगा तो उसकी वसूली भी संबंधित जिम्मेदार अधिकार से करूंगा!

    Click here to Read More
    Previous Article
    America, Israel, Iran & India : युद्ध के मैदान से बड़ी ख़बर, बढ़ गए जंग खत्म होने के आसार ! | Yugcharan
    Next Article
    गांवों में नियमित साफ - सफाई और कचरा संग्रहण व्यवस्था हो माकूल : दिलावर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment