Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    घरेलू गैस संकट पर सतर्कता दल बनाना समस्या का समाधान नहीं, केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से आमजन और व्यापारीयों में त्राहिमाम — अभिषेक जैन बिट्टू

    2 months ago

    जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने और काला बाजारी रोकने के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता दलों के गठन को आम आदमी पार्टी ने सरकार की विफल नीतियों को छुपाने का प्रयास बताया है। पार्टी ने कहा कि यदि गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी और प्रभावी होती, तो आज प्रदेश में गैस सिलेंडरों को लेकर ऐसी अव्यवस्था और किल्लत की स्थिति पैदा नहीं होती।

     

    *आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि* केंद्र सरकार की गलत नीतियों और योजनाओं के कारण आज आम परिवारों को रसोई गैस के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं और कई जगहों पर समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति आमजन के लिए त्राहिमाम की बन चुकी है।

     

    *उन्होंने आरोप लगाया कि* कई जगहों पर स्वयं गैस एजेंसियों से जुड़े लोग ही सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग में शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद सतर्कता दलों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। यदि एजेंसियों और उनके कर्मचारियों द्वारा सिलेंडर ब्लैक किए जा रहे हैं तो अब तक उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यह भी बड़ा सवाल है कि गैस कंपनियों की नीतियां क्या केवल कागजों में छुपाने के लिए बनाई गई हैं या वास्तव में उन्हें लागू करने की भी कोई मंशा है।

     

    *अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि* केंद्र सरकार द्वारा कॉमर्शियल गैस की बिक्री पर रोक जैसे फैसलों ने व्यापारिक गतिविधियों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और रोजमर्रा की रोजी-रोटी चलाने वाले थड़ी-ठेले के छोटे व्यापारियों का काम लगभग ठप हो गया है। इन छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों पर आज गहरा आर्थिक संकट छा गया है।

     

    उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानियां ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रही हैं, जहां शहरों की तुलना में गैस सिलेंडरों की किल्लत कहीं ज्यादा है और ग्रामीण परिवारों को गैस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

     

    आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के पास इस संकट का कोई ठोस समाधान नजर नहीं आ रहा है। केवल सतर्कता दलों का गठन कर औपचारिकता निभाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि गैस वितरण व्यवस्था चरमरा चुकी है और आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी गंभीर संकट से गुजर रहा है।

    पार्टी ने मांग की है कि सरकार तुरंत गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाए, सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग में शामिल गैस एजेंसियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करे तथा घरेलू और कॉमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर आम परिवारों और व्यापारियों को राहत प्रदान करे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की चार दिवसीय पदयात्रा नयागांव से शुरू
    Next Article
    पैकेज नहीं, 'पर्पज़' को चुना: जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के उज्ज्वल प्रियांक ने सिविल सेवा परीक्षा में किया टॉप

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment