Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इग्नू  के 40वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर को बेस्ट रीजनल सेंटर अवॉर्ड 2025 प्रदान किया गया

    5 months ago


    आज बुधवार को इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 40वें स्थापना दिवस, पर आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर को बेस्ट रीजनल सेंटर अवॉर्ड 2025’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर केन्द्र द्वारा विधार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ पहुँचाने, नवाचार आधारित गतिविधियों को अपनाने तथा प्रशासनिक एवं अकादमिक उत्कृष्टता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
    इग्नू , मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. उमा कंजीलाल एवं समारोह के मुख्य अतिथि  प्रो. पीटर स्कॉट, एफआरएसएन, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग (COL), कनाडा द्वारा यह पुरस्कार डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर को प्रदान किया क्षेत्रीय केन्द्र ने विधार्थी समर्थन सेवाओं, डिजिटल नवप्रवर्तन, समयबद्ध प्रोग्राम संचालन, अध्ययन केन्द्रों के कुशल समन्वयन तथा क्षेत्रीय शैक्षिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, निरंतर प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उत्कृष्ट परंपरा का प्रतिफल है।
    डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर ने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, क्षेत्रीय केन्द्र के कर्मचारियों, समस्त अध्ययन केन्द्रों के समन्वयक, अकादमिक परामर्शदाताओं, एवं विधार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार शिक्षार्थी-केंद्रित सेवाओं को और मजबूत करने तथा गुणवत्तापूर्ण मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के प्रसार के प्रति केन्द्र की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।
     
    क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए शिक्षार्थियों के हित में नई पहलें जारी रखेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ओ.पी.एस‌.  लागू करने की मांग को लेकर धरना
    Next Article
    विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment