Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय ​शिक्षकों के दो दशक पुराने CAS प्रकरणों का निस्तारण, पदोन्नति और सातवें वेतनमान के एरियर को स्वीकृति

    1 hour ago

    जयपुर। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में आज कुलगुरू प्रो. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में आयोजित सिंडिकेट बैठक में विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक कई महत्वपूर्ण और लंबित निर्णयों पर मुहर लगाई गई। बैठक में शिक्षकों के हितों और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्थान हेतु कई दूरगामी निर्णय लिए गए। ​*शिक्षको की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त* विश्वविद्यालय के शिक्षको के लगभग 20 वर्षों से लंबित 'कैरियर एडवांसमेंट स्कीम' (CAS) के प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। सिंडिकेट ने सर्वसम्मति से शिक्षकों की पदोन्नति पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

    *​वेतनमान एरियर का भुगतान* शिक्षकों के सातवें वेतनमान के बकाया (एरियर) का शीघ्र भुगतान करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

    *​रोजगारपरक पाठ्यक्रम और वैदिक गुरुकुलखोलने का प्रस्ताव* कार्यपरिषद सदस्य एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने विश्वविद्यालय में आजीविका और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम चलाने तथा 'वैदिक गुरुकुल' प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। इन प्रस्तावों को सदन द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया।

    *​प्राचीन चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की मांग* मन्त्र प्रतिष्ठान के अंतर्गत ज्योतिष चिकित्सा और मन्त्र चिकित्सा के विकास तथा देश-विदेश से आने वाले विद्यार्थियों हेतु उचित वातावरण एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

    ​सिंडिकेंट बैठक में कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा,​स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज, विधायक हवामहल एवं सदस्य, कार्यपरिषद, ​सिंडिकेट सदस्य जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना ऑनलाइन माध्यम से जुड़े,प्रो. यशवीर सिंह, राज्यपाल के प्रतिनिधि, ​डॉ. विनोद कुमार शर्मा सदस्य, ​प्रो. शैलेन्द्र स्वामी सदस्य, ​डॉ. स्नेहलता शर्मा सदस्य, ​डॉ. गुंजन सोनी, कुलसचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य रामचन्द्र मीणा, वित्त नियंत्रक उपस्थित रहे। ​विश्वविद्यालय के वर्षों से लंबित कार्यों को आज सिंडिकेट में पारित कर दिया गया है। शिक्षकों की पदोन्नति और बकाया भुगतान से अकादमिक वातावरण सुदृढ़ होगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय ​शिक्षकों के दो दशक पुराने CAS प्रकरणों का निस्तारण, पदोन्नति और सातवें वेतनमान के एरियर को मिली स्वीकृति
    Next Article
    पशुपालन मंत्री कुमावत ने सादगी एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जन्मदिवस

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment