Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जेईई-एडवांस्ड के दो ही मौके बरकरार रहेंगे

    5 months ago

    - आईआईटी रूड़की ने जारी की परीक्षा की पात्रता

    देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड जो कि 17 मई 2026 को आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी पात्रताएं शनिवार को जारी कर दी गई। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि एक बार फिर आईआईटी रूड़की ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के लगातार साल में (12वीं व 12वीं के बाद) दो ही मौके दिए जाएंगे। 

    कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि शनिवार को वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2025 एवं 2026 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिनके 12वीं बोर्ड का परिणाम 18 जून 2024 के बाद घोषित किया गया है, वे भी ही पात्र रहेंगे। जेईई-मेन के आधार पर शीर्ष चुने गए 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा देने के लिए पात्र रहेंगे, जिसमें सामान्य श्रेणी के 101250, ईडब्ल्यूएस के 25000, ओबीसी के 67500, एससी के 37500, एसटी के 18750 विद्यार्थी शामिल हैं। 

    ऐसे विद्यार्थी जिनकी जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2001 के बाद की है, वे ही परीक्षा के लिए पात्र रहेंगे। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गत वर्ष जोसा काउंसलिंग के दौरान आईआईटी आवंटन पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं किया एवं पांचवे राउण्ड तक सीट विड्रा कर ली, वे भी इस वर्ष पात्र रहेंगे। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने आईआईटी में प्रवेश ले लिया, वे पात्र नहीं रहेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन तृतीय संस्कृत ओलम्पियाड 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025
    Next Article
    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में 17वें वार्षिकोत्सव “इत्र” का भव्य आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment