Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में 17वें वार्षिकोत्सव “इत्र” का भव्य आयोजन

    5 months ago

     पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में 17वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह “इत्र” निर्मला ऑडिटोरियम में अत्यंत गरिमामयी और भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी. एस. रावत तथा चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला रावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राम स्तुति और सरस्वती वंदना ने पूरे सभागार में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया।

    वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक सत्र में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। म्यूजिकल बैंड के फ्यूजन, नरसिम्हा एवं छावा जैसी प्रभावशाली प्रस्तुतियों, तथा योग, ताइक्वांडो और स्केटिंग के रोमांचक कौशल प्रदर्शन ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। विद्यार्थियों ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा, स्टेच्यू डांस, निंजा डांस सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लगान और ऑपरेशन सिंदूर जैसी देशभक्ति-आधारित प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित अभिभावकों एवं आगंतुकों के हृदयों में राष्ट्रप्रेम की लहर दौड़ा दी। वहीं वेस्टर्न जूनियर-सीनियर डांस और पंजाबी डांस ने उत्सव के माहौल को और जीवंत कर दिया।

    इस अवसर पर 600 से अधिक विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे 1500 से अधिक अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों ने बड़ी सराहना के साथ देखा। समारोह के दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण में उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम देने वाले शिक्षकों को राधाकृष्णनन गोल्डन एवं सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को रावत गौरव और रावत प्रतिभा अवार्ड प्रदान किए गए, साथ ही वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक एवं अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सचिव नरेंद्र सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रदर्शन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय समग्र विकास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक हेमेन्द्र सिंह रावत ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्सातहित किया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्या श्रीमती मैत्रेयी शुक्ला द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें सत्र के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं नवाचार-आधारित उपक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। समारोह का समापन एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईई-एडवांस्ड के दो ही मौके बरकरार रहेंगे
    Next Article
    तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की पुनः प्रवेश के लिए अंतिम अवसर

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment