Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन तृतीय संस्कृत ओलम्पियाड 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025

    5 months ago

    जयपुर। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली और लिटिल गुरु’ के सहयोग से ऑनलाइन तृतीय संस्कृत ओलम्पियाड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत भाषा, भारतीय ज्ञान–परम्परा और सांस्कृतिक विरासत के प्रसार हेतु यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता विद्यार्थियो एवं समाज के विभिन्न वर्गों को संस्कृत से पुनः जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। संयोजक डॉ. योगेन्द्र दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य संस्कृत को केवल अध्ययन की भाषा न रखकर व्यवहार, विज्ञान, तकनीक और आधुनिक संवाद की भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना है। मुख्य संयोजिका डॉ. अमृता कौर ने कहा कि यह ओलम्पियाड संस्कृति, साहित्य, विज्ञान और भारतीय ज्ञान प्रणाली से जन -जन को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

     

    पंजीकरण का अंतिम अवसर — 10 दिसम्बर 2025 पंजीकरण अवधि : 01 सितम्बर 2025 से 10 दिसम्बर 2025

     

    पंजीकरण लिंक : www.sanskritolympiad.in

    इस ओलम्पियाड में कक्षा 6 से विद्यावारिधि (Ph.D.) तक के विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक तथा सामाजिकजन/संस्कृत-प्रेमी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता पूर्णतः ऑनलाइन होगी, जिससे देश–विदेश के प्रतिभागी आसानी से इससे जुड़ सकेंगे। परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में होगा। विजेताओं का होंगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान संस्कृत ओलंपियाड में विजेता प्रतिभागियों का विभिन्न कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    जेईई-एडवांस्ड के दो ही मौके बरकरार रहेंगे

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment