Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर में “ट्रांसफॉर्म HR 2026” कॉन्क्लेव आयोजित, AI और ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ पर हुई व्यापक चर्चा

    1 month ago

    जयपुर। मानव संसाधन (HR) के बदलते स्वरूप और तकनीकी क्रांति के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए शनिवार को जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में “ट्रांसफॉर्म HR 2026” कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सोनल मैनेजमेंट (NIPM) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से HR विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम के निदेशक शीश राम शिवरायण ने बताया कि कॉन्क्लेव की थीम “पीपल | प्लैनेट | प्रोग्रेस” रखी गई, जिसके तहत मानव संसाधन विकास को पर्यावरणीय संतुलन और सतत प्रगति से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सस्टेनेबल वर्कफोर्स, ह्यूमन-सेंट्रिक लीडरशिप और ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ जैसे समकालीन विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। NIPM जयपुर चैप्टर के चेयरमैन गिरजेश गौड ने बताया कि कॉन्क्लेव में नॉर्थ ज़ोन से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर भी विशेष महत्व का बन गया। वहीं, कार्यक्रम निदेशक शीश राम शिवरायण ने जानकारी दी कि सेमिनार में लेबर कोड्स के ड्राफ्टिंग से जुड़े विशेषज्ञों ने भी भाग लिया और श्रम कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कॉर्पोरेट परिदृश्य में HR की भूमिका अब केवल भर्ती और प्रबंधन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह संगठन की रणनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। AI के बढ़ते प्रभाव के बीच कर्मचारियों के कौशल विकास, अपस्किलिंग और रिस्किलिंग पर विशेष जोर देने की श्यकता बताई गई। कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि दिलीप बैद ने HR प्रोफेशनल्स को “परसेप्शन, कल्चर और एम्पैथी” का मंत्र देते हुए कहा कि इन मूल्यों के माध्यम से संगठन में बेहतर कार्य वातावरण और प्रभावी नेतृत्व विकसित किया जा सकता है। वहीं, NIPM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संस्था की गतिविधियों को HR के हित में और अधिक विस्तार देने की अपील की। गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. श्याम अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए बदलते समय में HR की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कॉन्क्लेव ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में कार्य संस्कृति अधिक तकनीक-आधारित, लचीली और मानव-केंद्रित होगी, जिसमें HR पेशेवरों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी। यह आयोजन HR पेशेवरों और शिक्षाविदों के लिए एक प्रभावी मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने आधुनिक कार्य संस्कृति, तकनीकी बदलाव और श्रम नीतियों के नए आयामों को समझने का अवसर प्राप्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    25वां कला मेला का समापन
    Next Article
    America, Israel, Iran & India : युद्ध के मैदान से बड़ी ख़बर, बढ़ गए जंग खत्म होने के आसार ! | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment