Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    25वां कला मेला का समापन

    1 month ago

    जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी एवं जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25 वा कला मेले का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज शिल्पग्राम परिसर में सम्पन्न हुआ।*

     

    *इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग विशिष्ठ अतिथि की जितेन्द्र कुमार सोनी, जिलाधीश, जयपुर एवं डॉ अश्विन एम दलवी निदेशक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र, उदयपुर एवं अनुराधा गोगिया शासन उप सचिव कला एवं संस्कृति विभाग उपस्थित थे।*

     

    *अकादमी सचिव ही रजनीश हर्ष ने बताया कि समापन अवसर पर राज्य के वरिष्ठ कलाकार डॉ. नाथूलाल वर्मा को जीवन पर्यन्त कला के क्षेत्र में की गयी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये 'लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप 51000/- रूपये नकद, स्मृति चिन्ह, शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।*

     

    *अकादमी की ओर से श्रेष्ठ स्टाल धारकों को दस-दस हजार रूपये के दस नकद पुरस्कार प्रदान किये गये। जबकि युवा एवं उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप भारती शिल्प कला प्राईवेट लिमिटेड के सौजन्य से महावीर भारती द्वारा 2100-2100 रूपये के दस पुरस्कार, वरिष्ठ कलाकार स्वर्गीय मोहन शर्मा की स्मृति में हरशिय शर्मा द्वारा 10 कलाकारों को 2100-2100 रूपये के नकद पुरस्कार, बरिष्ठ कलाकार स्वर्गीय द्वारका प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनके पौत्र चन्द्र प्रकाश शर्मा द्वारा 5 कलाकारो को 2100-2100 रूपये के नकद पुरस्कार सगीता सिंह की ओर 5 कलाकारों को 2000-2000 रूपये के पुरस्कार, गौरी शंकर सोनी की ओर से आर्ट अवेयरनेस के लिये 2 कलाकारों को 2500-2500 रूपये के नकद पुरस्कार प्रदान किये गये ।*

     

    *इस अवसर पर मुख्य अतिथिगण द्वारा अकादमी कर्मचारियों को 25 वर्ष तक किये गये सराहनीय योगदान के लिये भी सम्मानित किया गया। मच संचालन प्रसिद्ध मंच उद्घोषक गौरव शर्मा द्वारा किया गया।*

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अपेक्स यूनिवर्सिटी में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम, सुरेश वाडकर ने बांधा समां
    Next Article
    जयपुर में “ट्रांसफॉर्म HR 2026” कॉन्क्लेव आयोजित, AI और ‘फ्यूचर ऑफ वर्क’ पर हुई व्यापक चर्चा

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment