Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    JSSC एवं JPSC परीक्षा धांधली को लेकर झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन:

    1 hour ago

    एबीवीपी ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

    ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज झारखंड में JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) एवं JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) परीक्षाओं में हुई भारी धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे निर्दोष विद्यार्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज एवं वॉटर कैनन के प्रयोग के विरोध में राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विशाल प्रदर्शन किया गया। झारखंड सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ आज संपूर्ण देश में छात्र समुदाय आक्रोशित है और देशव्यापी आंदोलन छिड़ चुका है।

    ​जयपुर में प्रदर्शन के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर 'भारत माता की जय', 'छात्रों पर अत्याचार बंद करो', 'झारखंड सरकार मुर्दाबाद' और 'हेमंत सोरेन मुर्दाबाद' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं एवं आम छात्र-छात्राओं ने झारखंड सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

    ​विद्यार्थी परिषद् के वक्ताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के छात्र JSSC और JPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह से अहिंसक, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के बाद, जब छात्र अपने हक के लिए सड़क पर उतरे, तो झारखंड प्रशासन ने उन पर बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजी और वॉटर कैनन की बौछारें कीं।

    ​एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि झारखंड की इस दमनकारी कार्रवाई के विरोध में आज पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद् द्वारा चरणबद्ध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जब तक झारखंड के युवाओं को न्याय नहीं मिलता, यह देशव्यापी आंदोलन थमने वाला नहीं है।

    ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की मुख्य मांगें:

    ​JSSC एवं JPSC परीक्षा धांधली की निष्पक्ष उच्च स्तरीय (CBI) जांच कराई जाए।

    ​शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के जिम्मेदार प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

    ​धांधली के दोषियों और पेपर लीक माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

    ​एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि झारखंड सरकार अपनी अलोकतांत्रिक कार्यशैली छोड़कर छात्रों से माफी नहीं मांगती और मांगों को पूरा नहीं करती, तो देशभर के करोड़ों छात्र सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और अधिक तीव्र करेंगे।

    ​आज के इस विरोध प्रदर्शन में राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों, छात्र प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के सैकड़ों शोधार्थियों एवं आम छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    खेतन पॉलिटेक्निक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पहला पौधा लगाकर किया शुभारंभ
    Next Article
    ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कौशल विकास कार्यक्रमों की दी जानकारी

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment