Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कपकजा स्पोर्ट्स लीग 2026 का भव्य आयोजन 21 - 22 फ़रवरी को

    2 months ago

    खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा 21 -22 फ़रवरी को दो दिवसीय कपकज़ा स्पोर्ट्स लीग 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।  

    जिसमे संस्था की 4 टीमें भाग ले रही है । 

     

    इस स्पोर्ट्स लीग में 21 फ़रवरी को बैडमिंटन प्रतियोगिता कैप बैडमिंटन अकादमी पर तथा 22 फ़रवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता जयपुरिया क्रिकेट अकादमी पर आयोजित होगी , जिसमे एल्यूमिनी सदस्य और उनके परिवार के सदस्य भाग लेंगे । 

     

    सोमवार को होटल ग्रैंड सफारी पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस और ट्रॉफी तथा ड्रेस अनावरण समारोह में एसोसिएशन अध्यक्ष  जी पी शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है 

    जिससे अलूमनी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, व्यक्तिगत और व्यापारिक संबंध मजबूत होते हैं । तथा खेलने वाले सदस्यों का फिटनेस लेवल भी बेहतर होता है । उन्होंने इस लीग के माध्यम से एक संदेश भी जारी किया । 

    फिटनेस कोई मंजिल नहीं बल्कि जीने का एक तरीक़ा है । 

     

    एसोसिएशन महासचिव दिनेश चंद सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों के अलावा हमारे स्पॉन्सर्स का बड़ा योगदान होता है और उनके दिये आर्थिक सहयोग से ही ये विशाल आयोजन सफल हो पाता हैं । 

     

    स्पोर्ट्स कमिटी प्रमुख आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह ने बताया कि कपकज़ा स्पोर्ट्स लीग का इस वर्ष ये पाँचवा संस्करण होने जा रहा है और इस बार ये और भी ज्यादा भव्य और बड़े रूप में होगा । 

    सभी भाग लेने वाले और आयोजन में आने वाले लोगों के लिये दिनभर स्वादिष्ट व्यंजनों का इंतज़ाम भी संस्था द्वारा किया जाता है , 

    इस लीग में 60 वर्ष से भी अधिक आयु के हमारे कई सीनियर एल्यूमनी सदस्य और 12 वर्ष से अधिक उम्र के उनके बच्चे खिलाड़ी के रूप में भाग ले रहे हैं । टीम में खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के माध्यम से किया गया था । 

     

     

    इस लीग के पावर्ड बाय स्पान्सर एलिगेंटे बाय एस & एस, को पावर्ड बाय फ़ेनेस्टा डोर्स & विंडोज बाय अर्बन होम सॉल्यूशंस, वी 4 सी टेक एयर कंडीशनिंग सॉल्यूशंस, टीम स्पॉन्सर्स महिंद्रा स्टील, नव्या यूपीवीसी एल्युमीनियम डोर्स & विंडोज, प्रकाश मार्बल, वसुधा रेफ्रिजरेशन, इसके अतिरिक्त ट्रॉफी स्पॉन्सर नव्यांशु क्यूसिन, ग्राउंड स्पॉन्सर पूजा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, सोशियल मीडिया स्पान्सर बड़ाया किचन तथा ब्रांड स्पॉन्सर्स एरियल एलिवेटर्स, एयर सॉल्यूशंस, भारत पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज, जी के एलिवेटर्स, ग्रीन एयरटेक, क्राफ्ट एयर, तपनुकूला प्राइवेट लिमिटेड है । 

     

    कार्यक्रम में सभी स्पॉन्सर्स का स्वागत किया गया तथा उन्होंने अपने अपने विचार भी व्यक्त किये । 

    उपाध्यक्ष प्रयागराज विजयवर्गीय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । 

    कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी अजय शर्मा द्वारा सभी मीडिया जगत से पधारें पत्रकारों और मीडियाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    भगवान श्री देवनारायण और अन्य भाई राताकोट की राड़ में
    Next Article
    देश के 100 पर्सेन्टाइलर 12 स्टूडेंट्स में से 7 एलन क्लासरूम से

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment