Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिएटिविटी, कोडिंग और क्राउड की गूंज: 'ज़िंदा' ट्रैक के साथ फ़रहान का मैजिक- जेयू रिदम 2026

    2 months ago

    -रिज़ल्ट्स और बहाने एक साथ नहीं रह सकते; सक्सेस आपकी 'ज़िद' की बाउंड्री तय करती है- प्रोफ़ेसर ऑफ़ हाउ, जेयू रिदम 2026

    जयपुर, तीन दिन, हज़ारों स्टूडेंट्स और एक अनमैच्ड वाइब! जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का यूथ फेस्ट 'जेयू रिदम 2026' अपने तीसरे दिन, ब्लॉकबस्टर क्लोज़िंग के साथ संपन्न हुआ। टैलेंट, टेक्नोलॉजी और आर्ट के इस कॉम्बिनेशन ने कैंपस में एक अलग ही लेवल की एनर्जी देखने को मिली।

     

    ‘प्रोफेसर ऑफ हाउ’ के नाम से प्रसिद्ध किशोर नरुका ने अपने सत्र के माध्यम से छात्रों को गहराई से प्रेरित किया। उन्होंने पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए कहा कि केवल निरंतरता ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि हर प्रयास के साथ स्वयं को बेहतर बनाना ही वास्तविक प्रगति का मार्ग है। एक साधारण छात्र से पेशेवर क्रिएटर बनने तक की अपनी यात्रा साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी शॉर्टकट का परिणाम नहीं, बल्कि मजबूत ज़िद और दृढ़ता (रेज़िलिएंस) का फल है।

     

    टेक्निकल स्किल्स और एआई के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए उन्होंने स्टूडेंट्स को सिर्फ टेक्नोलॉजी का 'कंज्यूमर' बनने के बजाय 'क्रिएटर' बनने के लिए इंस्पायर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक अवेयर सोसाइटी की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उनके मुताबिक, एजुकेशन का असली पर्पस सवाल पूछने का करेज जुटाना है। पॉलिसी लेवल के डिसीज़न्स हर लाइफ को गहराई से अफेक्ट करते हैं, इसलिए सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर न्यूट्रल रहना असल में एक बड़ी गलती है। उनका यह सेशन सिर्फ एक मोटिवेशनल टॉक नहीं था, बल्कि नेशन बिल्डिंग का एक ऐसा मास्टरक्लास था जो सीधे तौर पर जेईसीआरसी की उस दूरदर्शी सोच से सिंक करता है जहाँ यूथ को सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि अपने गोल्स के प्रति ऐसा मेंटल कमिटमेंट सिखाया जाता है जो रिज़ल्ट्स से समझौता ना करे।

     

    वूमेन इन स्पोर्ट्स” की भावना को सशक्त बनाते हुए यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित स्पोर्ट्स एरिना में महिला खिलाड़ियों ने बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन, पिकल बॉल और लॉन टेनिस में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में विभिन्न टीमों ने उत्कृष्ट टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

     

    वहीं मीडिया वर्टिकल में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी अपने पीक पर थी। 'रीलोमेनिया', 'रिदम डायरीज़' और 'सिनेवर्स' जैसे इवेंट्स के ज़रिए पार्टिसिपेंट्स ने आर्ट ऑफ सिनेमा, विज़ुअल स्टोरीटेलिंग, कैमरा एंगल्स और वॉइस-ओवर मॉड्यूलेशन में अपनी एक्सपर्टीज़ शोकेस की। इसी क्रिएटिव इकोसिस्टम को सपोर्ट करते हुए फेस्ट में एक डेडिकेटेड 'इन्फ्लुएंशियल एक्सपीरियंस ज़ोन' भी सेटअप किया गया था, जहाँ जाने-माने इन्फ्लुएंसर्स ने डिजिटल क्रिएशन, मॉडर्न स्टोरीटेलिंग और पर्सनल ब्रांडिंग पर अपने वैल्युएबल इनसाइट्स शेयर किए।

     

    इसी कड़ी में 'बीट द स्ट्रीट' के सोलो और ग्रुप फेस-ऑफ में डांसर्स के परफेक्ट सिंक और चार्म ने माहौल को वाइब्रेंट बनाया। 'वॉइस ऑफ रिदम' में सोलो सिंगर्स की सॉलफ़ुल मेलोडी ने ऑडियंस को पूरी तरह कनेक्ट किया।

     

    युवाओं की विविध रुचियों को ध्यान में रखते हुए ई-स्पोर्ट्स और कोडिंग इवेंट्स ने एक आदर्श संतुलन बनाया। लाइव लूडो और सांप-सीढ़ी जैसे नॉस्टैल्जिक खेलों से लेकर पेंटबॉल के रणनीतिक वॉर-ज़ोन, “हंट एंड हसल” के दिमागी चैलेंज और रोडीज़ के सहनशक्ति-आधारित टास्क ने कैंपस के हर क्षेत्र को जीवंत, ऊर्जावान और पूरी तरह सक्रिय बनाए रखा।

     

    इस वार्षिक उत्सव का समापन बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड सुपरस्टार फ़रहान अख़्तर की ऊर्जावान प्रस्तुति के साथ हुआ। उनकी दमदार स्टेज प्रेज़ेंस, ‘रॉक ऑन’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘सेनोरिटा’ और ‘ज़िद्दी दिल’ जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति और बीच-बीच में उनकी भावपूर्ण शायरी ने ‘रिदम’ के माहौल को नई ऊंचाइयों तक पहुँचा दिया।

     

    जेयू रिदम 2026 का यह सफर महज़ एक इवेंट का एंड नहीं है, बल्कि यह जेईसीआरसी के लॉन्ग-टर्म विज़न का एक बेहतरीन प्रिव्यू है। धीमांत अग्रवाल (डायरेक्टर, डिजिटल स्ट्रेटेजीज़) के अनुसार इस तरह के मेगा फेस्ट स्टूडेंट्स को सिर्फ स्टेज या फील्ड तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें ज़िम्मेदारी, टीम वर्क और लाइफ-स्किल्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देते हैं। जेईसीआरसी का फोकस हमेशा से एक ऐसे एनवायरनमेंट को शेप देने पर रहा है, जहाँ हर स्टूडेंट अपनी क्रिएटिविटी, टेक-नॉलेज और सेल्फ-बिलीफ के दम पर कल के लीडर्स के रूप में उभर सके। यही वो विज़न है जो जेईसीआरसी को हमेशा एक कदम आगे और फ्यूचर-रेडी रखता है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पत्रकार कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: राजस्थान सरकार ने दी आवासीय योजना और पेंशन वृद्धि को हरी झंडी
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर में कृषि विभाग की भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment