Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी : मंत्री कुमावत

    2 hours ago

    -सांडेराव में कुमावत समाज की 180 प्रतिभाओं का सम्मान 

    सुमेरपुर। गोडवाड़ कुमावत शिक्षा समिति निम्बेश्वर महादेव साण्डेराव द्धारा निंबेश्वर महादेव मार्ग पर कुमावत समाज की धर्मशाला में रविवार को 26 वां प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले 180 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने समाज के राजकीय सेवा में नवचयनित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया। 

    समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मेधावी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विकास समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। समिति के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एसडीएम कालूराम कुमावत ने छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया और धैर्य के साथ अध्ययन करने की सलाह दी।  

    कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में मेजर प्रयास मालविया, सांडेराव, सुमेरपुर के सीबीईओ जीवाराम कुमावत, डॉ. रोहित कुमावत, नवचयनित आईएएस जितेंद्र कुमावत मौजूद रहे। इस मौके पर भामाशाह शंकर नेमाजी रामीणा कांगड़ी, चूली आश्रम के कर्मगिरी महाराज, एसडीएम कालूराम कुम्हार, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, पाली के अध्यक्ष पुखराज सोलंकी, बालराई के सरपंच केशाराम कुमावत, आहोर पंचायत समिति के उप प्रधान अमृत प्रजापत, आहोर नगरपालिका के चैयरमैन सुजाराम प्रजापत, एईएन अक्षय कुमावत, समिति के संरक्षक पूनाराम रामीणा, बांगड़ी, केसाराम तलैसा, बालराई, समिति अध्यक्ष भूराराम भुबाजी मालवीया, सांडेराव, उपाध्यक्ष वक्ताराम हिरा मेड़तिया सिंदरू, दरगाराम पुना मेवाड़ा ढोला, जोधाराम माना रामीणा पादरली, मनरूपराम मगा टॉक, खिमाड़ा, महामंत्री गुलाबराम केसा रोटांगण, बालराई, सहमंत्री-विक्रम कुमार नारायण रामीणा, रानी स्टेशन, कोषाध्यक्ष थानाराम पीरा सांवलेचा, आकदड़ा, सहकोषाध्यक्ष धनाराम मोती रोटांगण, बालराई, संगठन मंत्री नारायणलाल काना सिंदरू, दूदाराम वागा भाटुदंरा आकदड़ा, दूदाराम राजाजी तलैसा लापोद, मोडाराम दानाजी मालवीया दुजाना, प्रचार मंत्री थानाराम पुनाजी गोयल बालराई, घीसाराम भुताजी रोटांगण बांगड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रामगंजमंडी में 18 मई को आयोजित विशाल शिक्षक रैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में बैठक हुई संपन्न
    Next Article
    विपिन प्रकाश शर्मा पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment