Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रामगंजमंडी में 18 मई को आयोजित विशाल शिक्षक रैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में बैठक हुई संपन्न

    2 hours ago

    शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए शिक्षक करेंगे 8 मई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ

    जयपुर : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल के सदस्यों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संगठन के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने की। संगठन के *प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा* ने बताया कि ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती करने के विरोध में संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के आगामी चरण के तहत 18 मई को शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी,कोटा में विशाल शिक्षक रैली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामगंजमंडी शिक्षक रैली से पूर्व सभी जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर संगठन द्वारा शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि देने की कामना को लेकर यज्ञ किया जाएगा एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की अच्छी तैयारी कर अधिकाधिक शिक्षकों को इससे जोड़ने के निर्देश प्रदान किए।प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने सभी शिक्षकों से सद्बुद्धि यज्ञ एवं शिक्षक रैली में भाग लेने की अपील की। बैठक में तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों के स्थानांतरण एवं विगत 5 वर्षों से बकाया डीपीसी करने की मांग की गई।बैठक में मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा,संरक्षक मंडल के सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा,रामेश्वर लाल सैनी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह गोदारा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, महामंत्री रामदयाल मीणा,सह संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार जांगिड़ आदि ने विचार व्यक्त किए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल ने बालिका छात्रावास के लिए 1. 25 करोड़ की घोषणा की
    Next Article
    कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी : मंत्री कुमावत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment