Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल ने बालिका छात्रावास के लिए 1. 25 करोड़ की घोषणा की

    1 hour ago

    अमरीका निवासी रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल का समाज के अधिकारियों ने किया सम्मान 

    जयपुर। अमरीका निवासी रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल एवं उनके परिवारजनों के जयपुर आगमन पर रविवार को रैगर समाज के ऑफिसर्स द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे नरेन्द्र नवल की माताजी श्रीमती कोशल्यादेवी का भी सम्मान किया गया ।

            इस सामाजिक कार्यक्रम में आरओसी अध्यक्ष मोहन लाल खटनावलिया एवं सचिव डॉ. एस.एन. धौलपुरिया ने सभी परिवाजनों का स्वागत करते हुए, आरओसी के सामाजिक सरोकार का उद्देश्य बताया । बालिका छात्रावास निर्माण की भावी रोडमैप की जानकारी दी । 

             बालिका छात्रावास निर्माण समिति के संयोजक रतन लाल अटल ने बालिका छात्रावास निर्माण की प्रगति से अवगत करवाया । 

              नरेंद्र नवल ने बालिका छात्रावास निर्माण स्थल का मुआयना किया और छात्रावास निर्माण की कार्ययोजना की जानकारी ली ।

           बालिका छात्रावास निर्माण हेतु आरओसी सदस्यों द्वारा हाल ही में 2 करोड़ रुपए एकत्रित किए । शीघ्र ही बालिका छात्रावास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा । मौके पर ही नरेंद्र नवल ने बालिका छात्रावास निर्माण मिशन से प्रभावित होकर अपने पिता स्वर्गीय भंवर लाल नवल की स्मृति में बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की ।

             एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में निवाई विधायक राम सहाय वर्मा ने भी बालिका छात्रावास निर्माण में योगदान के लिए नरेन्द्र नवल का आभार व्यक्त किया गया ।इस अवसर पर अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एल.नवल भी उपस्थित रहे ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    मेहनतकश हाथों को सलाम” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया
    Next Article
    रामगंजमंडी में 18 मई को आयोजित विशाल शिक्षक रैली की तैयारियों को लेकर जयपुर में बैठक हुई संपन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment