Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेहनतकश हाथों को सलाम” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया

    1 hour ago

    जयपुर रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़े सम्मान और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी शुरुआत ‘लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान’ द्वारा की गई थी और स्वतंत्रता के बाद भारतीय संविधान ने श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। 

    प्रिंसिपल डॉ. ताराचंद एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रमिकों के हित में बनाए गए महत्वपूर्ण कानूनों—न्यूनतम मजदूरी अधिनियम (1948), औद्योगिक विवाद अधिनियम (1947) और भविष्य निधि अधिनियम (1952)—की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरकार ‘लेबर कोड्स’ के माध्यम से इन नियमों को और सरल बनाने का प्रयास कर रही है। 

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी बताया कि आज के दौर में श्रमिकों के सामने कई चुनौतियां हैं। देश की बड़ी श्रमशक्ति अभी भी असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रही है, जहां नौकरी की सुरक्षा और भविष्य की गारंटी नहीं होती। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव के कारण पारंपरिक रोजगार के अवसरों में बदलाव आ रहा है, जबकि ‘गिग इकॉनमी’ का चलन तेजी से बढ़ रहा है। 

    इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा संस्थान के चपरासी, माली, सफाईकर्मी, गार्ड एवं अन्य श्रमिकों को सम्मानित किया गया। सभी ने उनके योगदान को सराहा और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। 

    यह आयोजन न केवल श्रमिकों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि विद्यार्थियों में श्रम के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    8th कमीशन सैनिकों की 25 शर्ते, होगी मीटिंग, OROP/MSP पर विशेष मंथन कब होगा फायदा ? | Yugcharan
    Next Article
    रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल ने बालिका छात्रावास के लिए 1. 25 करोड़ की घोषणा की

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment