Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक अभियंता,प्रशासक से होगी स्वच्छता अभियान के पैसे की वसूली, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और प्रभारी नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश

    11 hours ago

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का पंचायत समिति बारां और किशनगंज में औचक निरीक्षण

     

     गांव में गंदगी और जाम नालियां देखकर नाराज हुए मंत्री

     

    बारां! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर है आज केलवाड़ा में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने जाते समय सुबह 10:30 बजे पंचायत समिति, बारां और पंचायत समिति किशनगंज की चार ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया! 

     

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सबसे पहले ग्राम पंचायत संबलपुर पहुंचे! मंत्री को अपने गांव में देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दिलावर को गांव में गंदगी रहने और पंचायत द्वारा सफाई नहीं करने की शिकायत की! गांव के ही युवक कपिल ने मंत्री को बताया की गांव के सभी लोग लंबे समय से आपके आने का इंतजार कर रहे थे आज सौभाग्य से आप अचानक गांव में आ गए हैं तो आप स्वयं ही देखें पंचायत गांव में सफाई बिल्कुल नहीं कर रही है! 

     मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम वासियों के साथ पूरे गांव का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया! 

     

     मंत्री दिलावर ने पंचायत समिति ब

    बारां की विकास अधिकारी श्वेता को सफाई नहीं होने को लेकर सवाल जवाब किये! मंत्री ने कहा कि जब हम हर महीने सफाई के लिए अलग से पैसा दे रहे हैं तो फिर सफाई क्यों नहीं कराई जा रही है! दिलावर ने कहा कि सफाई राशि का उपयोग निर्माण कार्य मे किया होगा तो पूरी वसूली करूँगा! 

     मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, ग्राम पंचायत के प्रशासक सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारियों से स्वच्छता अभियान के पूरे पैसे की वसूली की जाएगी! 

     

     मंत्री ने मौके पर स्वच्छता अभियान की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तथा प्रभारी नोडल अधिकारी के नहीं मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए! 

     इसके बाद ग्राम पंचायत रानीवाड़ा पहुंचकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री पूरे गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से गांव में सफाई को लेकर जानकारी ली! 

     इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री पंचायत समिति किशनगंज की ग्राम पंचायत किशनगंज में पहुंचे! 

     मंत्री दिलावर के साथ स्थानीय विधायक ललित मीणा भी मौजूद थे! दिलावर ने किशनगंज ग्राम पंचायत में गंदगी के देर और सड़कों पर बैठे गंदे पानी को देखकर सख्त नाराजगी जाहिर की! मंत्री ने विकास अधिकारी हर्ष महावर को दांत लगाते हुए कहा कि तुम क्या कर रहे हो? 

     इस पर विकास अधिकारी ने कहा कि सफाई करवाते हैं साहब! मंत्री दिलावर ने कहा की सफाई करते हो तो कहां हो रही है मुझे दिखाओ, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बेह रहा है!कचरो के ढेर लगे है, जगह-जगह कीचड़ है! देख कर ही लग रहा है कि बरसों से यहां कोई सफाई नहीं हुई है! 

     किशनगंज ग्राम पंचायत के प्रशासक (सरपंच) रामविलास मीणा से भी मंत्री ने सफाई को लेकर नाराजगी प्रकट की! 

    किशनगंज के बाद मंत्री दिलावर ने ग्राम पंचायत फल्दी का औचक निरीक्षण किया! 

    ग्राम पंचायत फल्दी में सरकारी विद्यालय मे गंदगी के ढेर मिले! विद्यालय के पुराने शौचालय पर ही पिंक टॉयलेट लिखा हुआ मिला! 

     

     शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बारां गेंदालाल को जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए!

     

     *किशनगंज ग्राम पंचायत के सभी निर्माण कार्यों की कराई जाएगी जांच*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत किशनगंज में विगत 5 वर्षों में कराए गए सभी निर्माण कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए हैं! जांच करने के लिए जयपुर से एक जांच दल बनाकर भेजा जाएगा जो पंचायत द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच करेगा और शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा!

    Click here to Read More
    Previous Article
    बारां जिले के सीताबाड़ी पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, लक्ष्मण मंदिर और कुंड के किये दर्शन
    Next Article
    प्रभारी मंत्री मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को रहेंगे बालोतरा क्षेत्र के दौरे पर

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment