Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय घोष दिवस: पत्रिका गेट पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का घोष

    2 months ago

    जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय घोष दिवस के तहत जयपुर महानगर के महामना मालवीय जिले द्वारा भव्य घोष वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मालवीय नगर सेक्टर-3 स्थित आदर्श विद्या मंदिर से हुई, जो अनुशासित संचलन के साथ जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर संपन्न हुआ।

     

    इस अवसर पर भाग संचालक राममोहन गर्ग एवं बुद्धि प्रकाश का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। घोष वादन की सुमधुर स्वर-लहरियों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।

     

    बुद्धि प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि देशभर में अनेक स्थानों पर अखिल भारतीय घोष दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि घोष की परंपरा प्रांगणीय संगीत की वह विधा है, जो मैदान में सामूहिक रूप से प्रस्तुत की जाती है। शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका संगठन अपने शारीरिक कार्यक्रमों के साथ संगीत साधना पर भी विशेष ध्यान देता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान विश्वनाथ के डमरू की स्मृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगीत और साधना भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    देवधारा कॉलोनी, मुरलीपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न — भक्ति, समरसता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम
    Next Article
    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करे हिन्दू समाज- बाबुलाल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment