Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मोदिनॉमिक्स का मॉडल राजस्थान में लागू — गौरव वल्लभ

    3 months ago

    बजट युवाओं को समर्पित — जवाहर सिंह बेढ़म

    युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य — शंकर गोरा

     

    भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बजट युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य गौरव वल्लभ, विशिष्ट अतिथि राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा एवं भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल उपस्थित रहे।

     

    इस कार्यक्रम का मंच संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुरुवंशी एवं भाजयुमो प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा भी मंचासीन रहे।

     

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही, जहां वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विस्तृत एवं सार्थक संवाद किया गया।

     

    मुख्य अतिथि गौरव वल्लभ ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि राजस्थान की जीडीपी पिछले तीन वर्षों में 41.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी है और आज राज्य की अर्थव्यवस्था 21 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि आज 30 से अधिक देश भारत की UPI तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जो भारत की आर्थिक साख और डिजिटल क्रांति का प्रमाण है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति आए तो प्रधानमंत्री द्वारा चाय का भुगतान भी UPI के माध्यम से किया गया, जो भारत की तकनीकी शक्ति को दर्शाता है।

     

    उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को हैंडहोल्डिंग मिली है और 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं — यह सब मोडिनॉमिक्स का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने भी इसी मॉडल को अपनाते हुए विकास को गति दी है।

    गौरव वल्लभ ने स्टेट टेस्टिंग एजेंसी के गठन को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी, पेपर लीक पर सख्ती से रोक लगेगी और अब एक ही परिवार के लोग बार-बार RAS नहीं बनेंगे, बल्कि योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को RAS, इंस्पेक्टर, पटवारी एवं अन्य सरकारी नौकरियों में निष्पक्ष अवसर मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि 400 सीएम राइज स्कूलों के लिए ₹1000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्कूल स्तर पर AI लैब्स की स्थापना के लिए ₹500 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जिससे विद्यार्थी भविष्य की तकनीकों से जुड़ सकेंगे।

     

    उन्होंने कहा कि आज देश में सवा सौ से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स हैं और प्रधानमंत्री का विशेष फोकस MSME सेक्टर को मजबूत करने पर है, क्योंकि MSME के बिना अर्थव्यवस्था को गति नहीं दी जा सकती। इसी दिशा में राजस्थान सरकार ने MSME को डिरेग्युलेट करने तथा हैंडीक्राफ्ट्स और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं।

     

    उन्होंने यह भी कहा कि देश का सेमीकंडक्टर मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान बजट का 71 प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च कर रहा है, जो राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही राज्य का फिस्कल डेफिसिट कम हुआ है, जो मजबूत आर्थिक प्रबंधन का प्रमाण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से आह्वान किया कि इस जनहितकारी एवं युवा-केंद्रित बजट को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

     

    विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भारत की 65% आबादी युवा है, इसलिए बजट का फोकस युवाओं पर होना स्वाभाविक है। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित बजट को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रदेश विकास के 10 स्तंभों का उल्लेख किया और कहा — “जो भाजपा कहती है, वही करती है।”

     

    भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान में 1 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं और एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजनों से निवेश और रोजगार के नए अवसर बने हैं तथा इस बजट में युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण देने की घोषणा की गई है।

     

    कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने खुले मंच से प्रश्न पूछे, जिनका सभी अतिथियों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल जी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी से आवाहन करते हुए आश्वासन दिया कि जयपुर शहर भाजपा की पूरी टीम जयपुर के प्रत्येक नागरिक तक इस बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी, ताकि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    देशभर के कुलपति, शिक्षाविद् एवं नीति-निर्माता इस दो दिवसीय सम्मेलन में सहभागी होंगे, जो उच्च शिक्षा के भविष्य की दिशा तय करेगा
    Next Article
    भोपाल मर्डर केस: इंस्टाग्राम प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, सेप्टिक टैंक से महिला का शव बरामद

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment