Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीरज जैन हुए राज्यपाल से सम्मानित

    2 months ago

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में हुआ राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह 

     

    राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में प्रदेश स्काउट गाइड संगठन के जनसंपर्क प्रभारी एवं विभागीय मासिक पत्रिका के सहा.संपादक नीरज जैन को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जी ने उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं सतत उल्लेखनीय सेवाओं के फलस्वरुप "मेडल ऑफ मेरिट" अवार्ड से सम्मानित किया।

     

    राजस्थान के राज्यपाल बागडे के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के जगतपुरा स्थित स्काउट गाइड के राज्य प्रशिक्षण केंद्र पर राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। पंचायत राज्य मंत्री ओटाराम देवासी समारोह के अध्यक्ष तथा विधायक वीरेंद्र सिंह व दर्शन सिंह गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य के मार्गदर्शन एवं राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अंत में डॉ अखिल शुक्ला ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

     जैन ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने बड़े मंच पर म राज्यपाल से सम्मानित होना बेहद गर्व की बात है। पुरस्कार के लिए मैं अवार्ड कमेटी और संगठन के राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे कार्यों को सराहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    मंत्री ने किया दो उप स्वास्थ्य केंद्रों सहित 25 विकास कार्यों का उदघाटन
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय का भूमि घोटाला: विरासत की नीलामी या प्रशासनिक षड्यंत्र?

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment