Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंत्री ने किया दो उप स्वास्थ्य केंद्रों सहित 25 विकास कार्यों का उदघाटन

    3 months ago

    जयपुर। पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान शनिवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम पंचायत अनोपपुरा में 23 विकास कार्यों का उदघाटन किया। इसके अलावा कुमावत ने ग्राम पंचायत अनोपपुरा व इसी पंचायत के गांव भाचुंदा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 55-55 लाख रुपए की लागत से बने इस भवनों में चिकित्सीय सेवाएं प्रारंभ होने से रोगियों को सुविधा होगी। कुमावत ने कहा कि दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बेहद जर्जर होने के कारण उनका संचालन किराये के भवनों में हो रहा था। ग्रामीणों ने गांव में चिकित्सा सुविधाओं की कमी से अवगत कराया था। इससे आम जनता और दूरदराज की ढाणियों के लोगों को पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही थी। गर्भवती महिलाओं सहित ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा के लिए 4 किलोमीटर दूर स्थित चाणोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता था। अब इन नए केंद्रों का विधिवत रूप से संचालन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अब दूसरे स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    इसी तरह कुमावत ने अनोपपुरा ग्राम पंचायत में 34 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण, 110 लाख रुपए की लागत से अनोपपुरा से बिठुड़ा तक तथा 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ग्राम बिठुड़ा से नवा गुड़ा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा मंत्री कुमावत ने 68.77 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के तहत निर्मित टंकी व पाइपलाइन कार्य तथा ग्राम बिछुड़ा व अनोपपुरा के मध्य विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से बनी पुलिया का लोकार्पण किया गया। साथ ही मंत्री कुमावत ने 92 लाख 33 हजार रुपए की लागत से विधायक कोष व वित आयोग पंचायती राज मद से हुए 21 विकास कार्यों का भी उदघाटन किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अब ग्रामीण भी डिजिटल तकनीक में होंगे दक्ष
    Next Article
    नीरज जैन हुए राज्यपाल से सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment