Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नीट 2026: फिजिक्स के प्रश्न में उत्तर पर आपत्ति

    1 hour ago

    विनोद कुमावत, प्रेसिडेंट, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा

    कोटा. एनटीए द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर की बुधवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को आपत्तियां लगाने का भी अवसर दिया जायेगा । स्टूडेंट्स ने अपने आंसर का मिलान किया। इन सवालों के जवाबों को लेकर स्टूडेंट्स ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स से चर्चा की और उसके बाद एक सवाल का जवाब सामने आए जिसमें एनटीए और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स व स्टूडेंट्स की राय भिन्न थी।

    एलन कोटा के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स विषय के एक प्रश्न के उत्तर को लेकर विद्यार्थियों ने आपत्ति बताई है । यह प्रश्न सिग्नीफिकेंट फीगर टॉपिक से संबंधित था। विद्यार्थियों और विषय विशेषज्ञों के अनुसार एनटीए द्वारा जारी उत्तर वैज्ञानिक गणनाओं के नियमों के अनुरूप नहीं है। इस संबंध में देशभर के विद्यार्थियों ने एनटीए को आपत्तियां भेजी हैं।

     

    *राउंड आॅफ में गलत आ रहा उत्तर*

    एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रश्न में गणना करने पर एक्स का मान 7.654 प्राप्त होता है। यदि इसे दो सिग्नीफिकेंट फीगर तक राउंड ऑफ किया जाए तो सही उत्तर 7.7 होना चाहिए, जबकि एनटीए की प्रोविजनल आंसर-की में उत्तर 7.6 दिया गया है।

    विषय विशेषज्ञों का कहना है कि सिग्नीफिकेंट फीगर्स के नियमों के अनुसार 7.654 को दो सिग्नीफिकेंट फीगर्स तक व्यक्त करने पर अंतिम उत्तर 7.7 ही माना जाएगा। इसी आधार पर विद्यार्थियों ने उत्तर में संशोधन की मांग की है। कोड 11 में प्रश्न संख्या 14, कोड 12 में प्रश्न संख्या 21, कोड 13 में प्रश्न संख्या 42 एवं कोड 14 में प्रश्न संख्या 35 है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रसूताओं की समुचित उपचार एवं देखभाल के लिए चिकित्सकीय बोर्ड गठित
    Next Article
    जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय ​शिक्षकों के दो दशक पुराने CAS प्रकरणों का निस्तारण, पदोन्नति और सातवें वेतनमान के एरियर को मिली स्वीकृति

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment